नरदह में किसान गोष्ठी का आयोजन

संवाद सूत्र पुरैनी (मधेपुरा) नरदह पंचायत के नरदह पश्चिमी टोले में किसान गोष्ठी का आयोजन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 05:52 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 05:52 PM (IST)
नरदह में किसान गोष्ठी का आयोजन
नरदह में किसान गोष्ठी का आयोजन

संवाद सूत्र, पुरैनी (मधेपुरा) : नरदह पंचायत के नरदह पश्चिमी टोले में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसान गोष्ठी में उपस्थित किसानों को जहां धान की वैज्ञानिक व नई तकनीक से खेती, खेतों की तैयारी, बोआई, सिचाई व खाद व दवा के प्रयोग के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। योगेंद्र मेहता के खेतों में लगी धान की फसल का प्रदर्शन कर किसानों को इसकी विशेषता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

किसान गोष्ठी में उपस्थित किसानों को विस्तृत जानकारी देते हुए मैनेजर चंदन कुमार भगत ने कहा कि किसान समय के अनुसार नई तकनीक को अपनाकर कृषि के क्षेत्र में क्रांति ला सकते हैं। किसान गोष्ठी में कंपनी के क्षेत्रीय पदाधिकारी पंकज दास, गौरव सिंह, उज्जवल कुमार, आलोक दास, राजेश साह, संजय मेहता, नवीन मेहता, कैलाश मेहता, लव कुश कुमार, बृजेश सिंह, सुनील यादव, रमन सिंह, नवीन मेहता, किसान सुरेश मेहता, कैलाश मंडल, सुदाम मंडल, उदय मेहता, कैलाश मेहता, सुभाष मेहता, विलाश साह, कैलाश मुखिया, नवीन मेहता, पवन मेहता सहित दर्जनों अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी