मुखिया ने गोलीबारी का लगाया आरोप

मधेपुरा। उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के शाहजादपुर पंचायत के  मुखिया सुलोचना देवी ने घर पर गोल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 06:43 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 06:43 PM (IST)
मुखिया ने गोलीबारी का लगाया आरोप
मुखिया ने गोलीबारी का लगाया आरोप

मधेपुरा। उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के शाहजादपुर पंचायत के  मुखिया सुलोचना देवी ने घर पर गोलीबारी करने का आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत दर्ज कराया है। शिकायत आवेदन में सात लोगों को आरोपित किया गया है। इसमें पूर्व जिप अध्यक्ष  सुनीला देवी के पति मनोज यादव, देवर मिथलेश यादव सहित सात लोगों को नामजद किया गया है। शिकायत आवेदन में मुखिया सुलोचना देवी ने कहा कि 16 नवंबर को वह अपने घर पर थे। जहां बदमाशों ने अचानक घर पर धावा बोलकर फायरिग शुरू कर दी। फायरिग की घटना में उनके घर के बच्चे बाल बाल बच गए। मुखिया के आरोप के मुताबिक बदमाश उनकी और परिजन की हत्या करने के उद्देश्य से पहुंचा था। जब घर के लोग छुप गए तो बदमाशों ने करीब 50 राउंड फायरिग की। जाते वक्त बदमाशों ने पांच लाख रंगदारी की मांग की। रंगदारी की राशि नहीं देने पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी। मुखिया का कहना है कि उनके पति की हत्या पूर्व में भी कर दी गई है। अब परिवार के बचे सदस्यों के जान लेने पर आरोपित लगे हुए हैं। आरोपित रास्ते चलते भी परेशान किया करते हैं। आरोपितों की वजह से परिजनों का जीना मुश्किल हो गया है। ऐसे में पुलिस कार्रवाई की मांग की है। उल्लेखनीय हो कि इस मामले में पूर्व जिप अध्यक्ष सुनीला ने भी पहले बमबारी और गोलीबारी का आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत दर्ज कराया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शशिभूषण सिंह का कहना है कि शिकायत आवेदन पर कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी