राजभवन मार्च को सफल बनाने में जुटे कार्यकर्ता

मधेपुरा। जाप कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सुनील सिंह निषाद के अध्यक्षता में हुई। बैठक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 06:45 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 06:45 PM (IST)
राजभवन मार्च को सफल बनाने में जुटे कार्यकर्ता
राजभवन मार्च को सफल बनाने में जुटे कार्यकर्ता

मधेपुरा। जाप कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सुनील सिंह निषाद के अध्यक्षता में हुई। बैठक में जाप संरक्षक सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के आह्वान पर 24 नवंबर को आयोजित राजभवन मार्च को सफल बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश महासचिव अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य की जनता विभिन्न समस्याओं से परेशान है। लेकिन राज्य और केंद्र की सरकार मूकदर्शक सी बनी हुई है। हत्या,अपहरण,लूट,दुष्कर्म जैसी घटनाएं निरंतर हो रही है। इन घटनाओं में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर आम जनता भय के माहौल में में जीने को मजबूर हैं। इन सभी समस्याओं को लेकर जाप संरक्षक सह पूर्व सांसद पप्पू यादव 24 नवंबर को  लाखों समर्थक के साथ राजभवन मार्च करेंगे। मौके पर जाप के प्रदेश महासचिव अखिलेश यादव, मधेपुरा जिला जाप अध्यक्ष मोहन मंडल,रामकुमार यादव,अरविद यादव,सुनील कुमार निषाद,सुनील सिंह,सुनील सिंह,विजेंद्र साह,पवन चौधरी,मदन शर्मा,छहकू शर्मा,दिलीप यादव सहित कई जाप नेता उपस्थित थे।

--------------------------------

chat bot
आपका साथी