मुरलीगंज में व्यवसायी को लूटने के बाद मारी गोली, स्थिति गंभीर

मधेपुरा। दुकान बंद कर घर जा रहे किराना व्यवसायी अग्रज आनंद उर्फ मुन्ना भगत के साथ लूटपा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 09:38 PM (IST) Updated:Wed, 23 Oct 2019 06:26 AM (IST)
मुरलीगंज में व्यवसायी को लूटने
के बाद मारी गोली, स्थिति गंभीर
मुरलीगंज में व्यवसायी को लूटने के बाद मारी गोली, स्थिति गंभीर

मधेपुरा। दुकान बंद कर घर जा रहे किराना व्यवसायी अग्रज आनंद उर्फ मुन्ना भगत के साथ लूटपाट करने के बाद बदमाशों ने गोली मार दी। बदमाशों ने दो गोली मारी लेकिन व्यवसायी के जांघ के ऊपर एक गोली लगी। स्थिति नाजुक देखते हुए चिकित्सक अमित अमर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना से गुस्साए लोगों ने मुरलीगंज सिनेमा चौक के पास सड़क जाम कर दिया। बताया जा रहा है कि व्यवसायी का अपहरण करने का भी प्रयास किया गया।

जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय अग्रज आनंद उर्फ मुन्न भगत सिनेमा चौक स्थित किराना दुकान बंद कर घर जा रहे थे। इसी दौरान पांच-छह की संख्या में दो बाइक से पहुंचकर बदमाशों ने लूटपाट का प्रयास किया। लेकिन लूटपाट में सफल नहीं हो सका। उसके बाद अपहरण करने लगा। लेकिन हल्ला करने पर बदमाशों ने गोली चला दी। एक गोली व्यवसायी के जांघ के ऊपर लगी। लोगों को आते देखकर बदमाश भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर बदमाशों का पीछा किया लेकिन सफल नहीं हो सके। इधर घटना को लेकर व्यवसायियों व आम लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। मालूम हो कि इससे पूर्व भी मुन्ना भगत के साथ लूटपाट का असफल प्रयास किया गया था।

chat bot
आपका साथी