महिलाओं को वाजिब अधिकार दिलाने में जुटी हैं शांति यादव

मधेपुरा : समाज में महिलाओं को उनका वाजिब अधिकार और अभिव्यक्ति की आजादी दिलाने के लिए को

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 08:13 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 08:13 PM (IST)
महिलाओं को वाजिब अधिकार
दिलाने में जुटी हैं शांति यादव
महिलाओं को वाजिब अधिकार दिलाने में जुटी हैं शांति यादव

मधेपुरा : समाज में महिलाओं को उनका वाजिब अधिकार और अभिव्यक्ति की आजादी दिलाने के लिए कोसी वुमन डिग्नटी फोरम कोसी इलाके में आज एक चर्चित नाम है। छोटे स्तर पर 2010 में आधी आबादी को न्याय दिलाने के लिए इस फोरम का गठन किया गया था। परंतु, आज इस इलाके के चर्चित संगठन के रूप में कोसी वूमन डिग्नटी फोरम स्थापित हो चुके हैं। फिलहाल वर्किंग कमेटी में 21 सदस्य हैं, जो रणनीति तैयार करती हैं। अब तक 500 से अधिक महिलाएं फोरम से जुड़ चुकी हैं। महिलाओं पर अत्याचार रोकने के लिए कोसी वुमेन डिग्नेटी के सदस्य लगातार विभिन्न जगहों का दौरा करते रहते हैं। नाम के अनुरूप ही कोसी वुमेन डिग्निटी महिलाओं की अस्मिता और मर्यादा के लिए प्रतिबद्ध है। फोरम की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. शांति यादव कहती हैं कि महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति सजग करने, शिक्षा के प्रति जागरूक करने, अंधविश्वासों के खिलाफ महिलाओं को तैयार करने एवं ऐसी परंपरा जो महिलाओं को पराधीन बनाते हैं उसके विरूद्ध फोरम के माध्यम से गोलबंद किया जा रहा है। पीड़ित महिलाओं को इंसाफ दिलाने के लिए आवाज उठाने वाली महिलाओं का यह सशक्त समूह है। अधिकारियों पर दबाव, जागरूकता कार्यक्रम और गोष्ठी आदि के जरिए महिलाओं के हक की आवाज बुलंद होती है। धीरे-धीरे इसका विस्तार प्रखंड स्तर तक हो रहा है। वर्तमान में टीम महिलाओं और लड़कियों पर अत्याचार और अन्य प्रकार की प्रताड़ना के मामलों में पहल करती है। पीड़िताओं को संबल प्रदान करने के साथ ही दोषियों पर कार्रवाई के लिए दबाव भी बनाती है। डॉ. शांति यादव ने बताया कि महिलाओं की अस्मिता की रक्षा और प्रताड़ित महिलाओं को इंसाफ दिलाने के लिए फोरम संकल्पित है। क्षेत्र में लगातार जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं को अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित किया जाता है।

-----------------------------

chat bot
आपका साथी