सैनिटाइजर और मास्क का किया वितरण

मधेपुरा। उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय क्षेत्र में कोरोना को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता लोगों क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Mar 2020 04:17 PM (IST) Updated:Tue, 24 Mar 2020 06:11 AM (IST)
सैनिटाइजर और मास्क का किया वितरण
सैनिटाइजर और मास्क का किया वितरण

मधेपुरा। उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय क्षेत्र में कोरोना को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता लोगों को जागरूक कर रहे हैं। समाजसेवी नवनीत कुमार उर्फ गुल्लू ठाकुर, जॉनसन दास सहित अन्य युवाओं द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर सेनिटाइजर और मास्क का वितरण किया जा रहा है। युवाओं की टोली संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। युवा लोगों से अपने घरों में रहने की अपील कर रहे हैं। सरकार द्वारा लॉकडाउन की घोषणा के बाद की स्थिति को समझा रहे हैं। इस दौरान युवाओं ने करीब पांच सौ मास्क का वितरण किए। मुख्यालय के गुदरी चौक, चौसा चौक, गुप्ता मार्केट, साहा मार्केट सहित अन्य स्थानों पर सामग्री वितरण किया गया।सामाजिक कार्यकर्ता नवनीत कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण को स्वच्छ रहकर हीं दूर किया जा सकता है।उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सफाई अभियान में सहयोग करें एवं अपने घरों के आसपास कूड़ा कचरा व गंदगी एकत्र न होने दें। इससे और बीमारी फैलती है।

chat bot
आपका साथी