रेड जोन से आने वाले प्रवासी वाले होंगे लॉक, बांकी होंगे होम क्वारंटाइन
मधेपुरा। नए गाइड लाइन के तहत अब रेड जोन से आने वाले को ही क्वारंटाइन सेंटर में रखा जाएग
मधेपुरा। नए गाइड लाइन के तहत अब रेड जोन से आने वाले को ही क्वारंटाइन सेंटर में रखा जाएगा। अन्य क्षेत्रों से आने वाले प्रवासियों को होम क्वारंटाइन किया जा रहा है। इसके तहत जिले के 13 हजार से अधिक लोगों को दो दिनों के अंदर क्वारंटाइन सेंटर से घर भेज दिया गया है। वे लोग 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन में ही रहेंगे। ऐसे में लोगों को डर सता रहा है कि कहीं कोरोना का संक्रमण न बढ़ जाए। मधेपुरा में अब तक 23 हजार से अधिक लोग पहुंच चुके हैं। वहीं वर्तमान में 72 क्वारंटाइन सेंटर में 6780 लोग रह रहे हैं। जबकि यहां 33 एक्टिव केस है। 11 शहरों को चिन्हित किया गया है रेड जोन
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सरकार लगातार लॉकडाउन को आगे बढ़ा रही है। लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। 11 चिन्हित रेड रेड जोन शहरों से आने वाले लोगों को ही अब क्वारंटाइन सेंटर में रखा जा रहा है। रेड जोन चिन्हित दिल्ली, एनसीआर, मुम्बई, पुणे, कोलकाता, अहमदाबाद, सूरत, बेंगलुरु, गुड़गांव, नोएडा, गाजियाबाद एवं फरीदाबाद से आने वाले प्रवासी मजदूरों को ही क्वारंटाइन सेंटर में रखा जाएगा। इन 11 शहरों के अलावा अन्य जगहों से आने वाले लोगों का स्वास्थ्य जांच कर होम क्वारंटाइन किया जा रहा है। रेड जोन के अलावा अन्य जगहों से आने वाले प्रवासियों का स्वास्थ्य जांच कर होम क्वारंटाइन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रेड जोन के 11 शहरों को एक कैटेगरी में शामिल किया गया है। इन सभी शहरों से आने वाले मजदूरों को 14 दिनों तक क्वारंटाइन सेंटर में रखा जाएगा। क्वारंटाइन किए गए मजदूरों का सिटोमेटिक मजदूरों का सैंपल लेकर कोरोना जांच में भेजा जा रहा है।
सुभाष चंद्र श्रीवास्तव
सिविल सर्जन, मधेपुरा