हथियार के बल पर माइक्रो फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख की लूट

मधेपुरा। उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र की खाड़ा पंचायत के सुखासनी नहर पुल के समीप बाइक सवार बदम

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 11:08 PM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 11:08 PM (IST)
हथियार के बल पर माइक्रो फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख की लूट
हथियार के बल पर माइक्रो फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख की लूट

मधेपुरा। उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र की खाड़ा पंचायत के सुखासनी नहर पुल के समीप बाइक सवार बदमाशों ने माइक्रो फाइनेंस कर्मियों के पास से डेढ़ लाख रुपये, एक बाइक व दो मोबाइल लूट लिये। यहां पर तीन कर्मियों को लूट का शिकार बनाया गया है। बैंक कर्मी बंटी कुमार से करीब सवा लाख नगदी मोबाइल व अपाचे बाइक, मुकेश कुमार के पास से मोबाइल, दीपक कुमार से करीब 25 हजार नगदी लूट लिया गये। बदमाशों की संख्या आधा दर्जन बताया गया है। इसमें बदमाशों के पास दो काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल व एक ग्लैमर मोटरसाइकिल था। बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। इस इलाके में लगातार लूट की यह तीसरी वारदात है। अपराधी के पास मौजूद हथियार से बैंक कर्मी घायल हुए हैं। मालूम हो कि इससे पहले इलाके में पांच माह पूर्व 2.71 लाख की लूट, सप्ताह दिन पूर्व 33 हजार चार सौ की लूट हुई है। लेकिन अभी तक पुलिस एक भी मामले का पर्दाफाश नहीं कर सकी है। लगातार हो रही ऐसी घटना से क्षेत्र के लोग अपने आपको असुरक्षित मान रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय बुधामा ओपी अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह, डीएसपी सतीश कुमार , थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर शशिभूषण सिंह, एएसआइ गणेश पासवान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। डीएसपी सतीश प्रसाद ने बताया कि पीड़ितों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली जा रही है। हर हाल में लुटेरे पुलिस गिरफ्त में होंगे। बताया जाता है कि फाईनेंस कर्मी उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के खाड़ा, बुधमा, बैजनाथपुर आदि गांव से रुपया क्लेक्सन कर सहरसा जिले के सोनवर्षा राज के मनौरी शाखा जा रहे थे। जहां सूखासनी गांव के नहर के पास वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया। लूट के शिकार हुए दीपक कुमार मंडल भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र के एकचारी, बंटी मंडल खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के अगुवानी, मुकेश कुमार साह भागलपुर जिले के बीहपुर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर गांव का रहने वाला है।

कोट

अपराधियों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही लूटकांड का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। पुलिस छापेमारी कर रही है। सतीश कुमार, एसडीपीओ,

उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)

chat bot
आपका साथी