गरीब सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया लालू प्रसाद का जन्मदिन

मधेपुरा। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 74वें जन्मदिन को राजद ने नए अंदाज में मनाया। केक काटकर जन्मदिन मनाने की बजाए गरीबों को भोज कराया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 12:05 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 12:05 AM (IST)
गरीब सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया लालू प्रसाद का जन्मदिन
गरीब सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया लालू प्रसाद का जन्मदिन

मधेपुरा। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 74वें जन्मदिन को राजद ने नए अंदाज में मनाया। केक काटकर जन्मदिन मनाने की बजाए गरीबों को भोज कराया गया। सिंहेश्वर विधानसभा क्षेत्र के कुमारखंड प्रखंड राजद कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित गरीब सम्मान दिवस के मौके पर काफी संख्या में लोग पहुंचे व भोजन किया। प्रखंड राजद कार्यालय पर आयोजित इस भोज की सराहना करते हुए आसपास के लोगों ने प्रशंसा की। इस दौरान राजद अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि गरीबों के मान सम्मान को कभी झुकने नहीं देंगे। कोरोना संक्रमण से बिहार लौटे प्रवासी भूखे न रहें इसको लेकर कई कार्य किए जा रहे हैं। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और प्रतिपक्ष के नेता के निर्देश पर कोरोना संक्रमण के दौरान पीड़ितों की सेवा ने लोगों को एक नई जिदगी दी, जो बिहार में एक मिसाल बना। अब गरीबों के हमदर्द लालू प्रसाद के जन्मदिन को हमलोगों ने गरीब सम्मान दिवस के रूप में मनाकर गरीब लोगों को भोजन खिलाया गया। कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. वेदप्रकाश ने कहा कि निर्धारित लक्ष्य को पीछे छोड़ काफी संख्या में लोगों ने इस भोज का आनंद उठाया। मौके पर जिला इंजीनियरिग प्रकोष्ठ अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, राजद प्रखंड उपाध्यक्ष लाल मु. प्रखंड युवा अध्यक्ष चंद्रकिशोर राम, प्रखंड आपदा अध्यक्ष संजय कुमार पप्पू, वरिष्ठ राजद कार्यकर्ता परमेश्वर यादव .देवनंदन यादव, अशोक यादव, शशि कुमार यादव मु. कलीम, अनिल कुमार, मु. रब्बान, चंदेश्वरी यादव, अरविद यादव, छोटेलाल यादव, सुशील कुमार, मिथिलेश राम, शंभू दास, फूलो यादव, राजीव यादव, प्रकाश यादव, दीपक कुमार, शंभू यादव, देव नारायण देव, पप्पू कुमार यादव, मु. जुबेर बेचन साह, युवा पंचायत अध्यक्ष इंदर कुमार, उद्यानंद साह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी