पुलिस की नाकामी से हुई है जदयू प्रखंड अध्यक्ष की हत्या : राजद

मधेपुरा। गम्हरिया प्रखंड जदयू अध्यक्ष अशोक कुमार की निर्मम हत्या जिला पुलिस प्रशासन की असफलत

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 05:16 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 11:25 PM (IST)
पुलिस की नाकामी से हुई है जदयू प्रखंड अध्यक्ष की हत्या : राजद
पुलिस की नाकामी से हुई है जदयू प्रखंड अध्यक्ष की हत्या : राजद

मधेपुरा। गम्हरिया प्रखंड जदयू अध्यक्ष अशोक कुमार की निर्मम हत्या जिला पुलिस प्रशासन की असफलता के कारण हुई है। जिले में अपराध चरम पर पहुंच गया है। उक्त बातें राजद अध्यक्ष सह बिहार प्रदेश प्रमुख उप प्रमुख पंचायत समिति सदस्य संघ के प्रदेश अध्यक्ष जयकांत यादव ने कही।

उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल के प्रखंड अध्यक्ष की जब हत्या हो रही है तो ऐसी हालत में आम लोगों की क्या स्थिति होगी। जिले के पुलिस प्रशासन अपराध नियंत्रण करने में पूर्ण रूप से असफल है। अशोक यादव की हत्या पर उन्होंने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या या आम लोगों की हत्या जिला के पुलिस प्रशासन के लिए गंभीर विषय है। राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार अपराध नियंत्रण सहित विकास के सभी मोर्चे पर विफल है। कोरोना संक्रमण के दौर में भी राज्य सरकार और केंद्र सरकार राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार साजिश के तहत कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या कम बता कर आम लोगों को भ्रमित कर रही है, जो सही नहीं है। उन्होंने कहा कि राजद राजनीतिक कार्यकर्ता अशोक कुमार की हत्या की उच्च स्तरीय जांच की मांग करती है। साथ ही इसके दोषी को अविलंब गिरफ्तार कर सख्त सजा देने की मांग करती है।

chat bot
आपका साथी