बढ़ती महंगाई के विरोध में जाप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

मधेपुरा। पेट्रोल-डीजल की बेतहाशा मूल्य वृद्धि और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जाप कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 12:39 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 12:39 AM (IST)
बढ़ती महंगाई के विरोध में जाप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
बढ़ती महंगाई के विरोध में जाप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

मधेपुरा। पेट्रोल-डीजल की बेतहाशा मूल्य वृद्धि और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जाप कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ता कॉलेज चौक पर एकत्रित हुए और जुलूस की शक्ल में जिला मुख्यालय के बस स्टैंड चौक पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष मोहन मंडल ने किया। पुतला दहन के मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अजीर बिहारी व डॉ. अनिल अनल ने कहा कि एक तरह कोरोना महामारी से आम लोग बेहाल है। तो दूसरी तरफ बढ़ती महंगाई ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। पेट्रोल शतक लगा चुका है तो डीजल शतक की ओर बढ़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने बिना स्टार्ट किए मोटरसाइकिल व कार को सड़कों पर घुमाया। जन अधिकार युवा परिषद के जिलाध्यक्ष गोपी कृष्ण ने कहा कि बीते 45 दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में 25 बार इजाफा हुआ है। जो ऐतिहासिक, अभूतपूर्व और अकल्पनीय है। मगर केंद्र सरकार को इस ओर कोई ध्यान नहीं है। भाजपा के नेता बढ़ती कीमत और महंगाई से बचने के जो तर्क देते हैं वह बिलकुल ही तर्कसंगत नहीं है। वहीं महिला नेत्री नूतन सिंह और क्रांति कला ने कहा कि इस बढ़ती कीमत के लिए केंद्र और राज्य दोनों सरकार जिम्मेवार है। एक लीटर पेट्रोल में केंद्र 32 रुपये एक्साइज ड्यूटी लेती है तो राज्य 13 रुपये वैट लेती है। छात्र नेता मिथुन यादव और भानु प्रताप ने कहा कि न केवल पेट्रोल -डीजल बल्कि सरसों तेल भी डबल सेंचुरी की ओर अग्रसर है। मौके पर छात्र जिलाध्यक्ष रौशन कुमार बिट्टू, युवा नगर अध्यक्ष रंजन, अभिनाश सिंह, अभय कुमार मुन्ना, संजय, रामप्रवेश यादव, अजय यादव, सतीश यादव, वरुण, कोशल, अनुज आर्या, कार्यालय सचिव देवाशीष पासवान, उपसचिव शैलेंद्र कुमार, रंजीत कुमार, प्रखंड अध्यक्ष मुकेश यादव, विकास यादव, निगम राज, मु.सलाम, मु. गुलजार, विवेक यादव, सुशील कुमार, दीपक रस्तोगी, नीतीश कुमार, अनुज रॉकी, संजीत, प्रवीण कुमार पप्पू, दीपक यादव, पुष्प सिध, मुकेश चौधरी, मुकेश यादव, संजीव, पुष्कर, मु. इरफान आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी