इस तरह रहे बेपरवाह तो आ जाएंगे तीसरी लहर के गिरफ्त में

मधेपुरा। लोग दूसरी लहर की भयावता भूलते दिख रहे हैं। लोगों को संभावित तीसरे लहर का भी खौफ नहीं है। जबकि तीसरी लहर से बचने का उपाय है कि कोरोना प्रोटाकाल को अपने जीवन का हिस्सा बना लिया जाय। लेकिन मधेपुरा बाजार सहित जिलेभर में लोग बाजारों आटो बसों व अन्य जगहों पर बिना मास्क के दिख रहे हैं। स्थिति यह है कि 75 प्रतिशत से अधिक लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं। शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। जिले में अब तक करीब चार लाख लोगों का टीकाकरण हो पाया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 11:43 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 11:43 PM (IST)
इस तरह रहे बेपरवाह तो आ जाएंगे तीसरी लहर के गिरफ्त में
इस तरह रहे बेपरवाह तो आ जाएंगे तीसरी लहर के गिरफ्त में

मधेपुरा। लोग दूसरी लहर की भयावता भूलते दिख रहे हैं। लोगों को संभावित तीसरे लहर का भी खौफ नहीं है। जबकि तीसरी लहर से बचने का उपाय है कि कोरोना प्रोटाकाल को अपने जीवन का हिस्सा बना लिया जाय। लेकिन मधेपुरा बाजार सहित जिलेभर में लोग बाजारों, आटो, बसों व अन्य जगहों पर बिना मास्क के दिख रहे हैं। स्थिति यह है कि 75 प्रतिशत से अधिक लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं। शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। जिले में अब तक करीब चार लाख लोगों का टीकाकरण हो पाया है। उसमें में भी दूसरा डोज मात्र 57 हजार लोगों को ही लगा है। ऐसे में तीसरी लहर आने पर स्थिति खराब होगी। पहली लहर के बाद भी हम लापरवाह हो गए थे। फलाफल दूसरी लहर ने परेशान किया। अगर अब भी हम सतर्क नहीं रहे तो आने वाले समय में तीसरी लहर कहर बरपा सकती है। टीका पर दिया जा रहा है जोर टीकाकरण को लेकर लगातार जोर दिया जा रहा है। यहीं कारण है कि बुधवार को जिले के 82 केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा था। एक दिन में 4,796 लोगों को टीका लगाया गया है। तीसरी लहर से बचने के लिए टीकाकरण आवश्यक है। वहीं चिकित्सकों का कहना है कि अगर हमें कोरोना से बचना है तो नियम का पालन करना ही होगा। बाहर निकलने पर मास्क पहनें। शारीरिक दूरी रखें। साथ ही लगतार हाथ को धोएं।

10 दिनों में 11 लोग मिले संक्रमित अभी भी दूसरी लहर पुरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। दस दिनों के जांच रिपोर्ट में 11 व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। अभी से हम सतर्क रहे तो तीसरी लहर के प्रकोप से बच सकते हैं। वर्ना स्थिति भयावह होगी। लेकिन वर्तमान समय में सब्जी मार्केट हो या फिर बाजार। हर जगह बना मास्क के लोग मिल रहे हैं। भीड़ भी लग रही है। जबकि सरकार ने छह अगस्त तक के लिए सख्ती बरती है। मंदिर बंद है। सार्वजनिक रूप से भीड़ इकट्ठा पर पाबंदी लगाई है। फिर भी लोग नहीं मान रहे हैं।

पिछले 10 दिनों के दौरा कोरोना जांच का आंकड़ा दिनांक : जांच : संक्रमित

25 जुलाई : 3123 : 3 26 जुलाई : 3532 : 1 27 जुलाई : 3440 : 2 28 जुलाई : 2958 : शून्य 29 जुलाई : 3041 : 2 30 जुलाई : 3050 : शून्य 31 जुलाई : 2833 : 1 एक अगस्त : 2091 : शून्य

दो अगस्त : 2929 : 1 तीन अगस्त : 3072 : 1

कोट संभावित तीसरी लहर से बचने के लिए कोरोना प्रोटाकाल का पालन आवश्यक है। मास्क लगाकर ही लोग बाहर निकलें। बाजार में शारीरिक दूरी का पालन करें व साफ-सफाई पर ध्यान दें। -डा. अमरेंद्र नारायण शाही, सिविल सर्जन, मधेपुरा

chat bot
आपका साथी