प्रखंड स्तरीय ममता संघ का हुआ गठन

मधेपुरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रखंड क्षेत्र की सभी ममता कार्यकर्ताओं की बैठक ह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 11:40 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 11:40 PM (IST)
प्रखंड स्तरीय ममता संघ का हुआ गठन
प्रखंड स्तरीय ममता संघ का हुआ गठन

मधेपुरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रखंड क्षेत्र की सभी ममता कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में अपनी मांगों पर अटल रहने का निर्णय लेते हुए प्रखंड ममता संघ का गठन किया गया।

बैठक में उपस्थित ममता कार्यकर्ताओं ने बताया कि सरकार उन सभी के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। कोविड 19 जैसे वैश्विक महामारी में चिकित्सक, एएनएम व अन्य कर्मी के साथ ममता कार्यकर्ताओं ने विभागीय निर्देशानुसार कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है। इसके लिए उन्हें सामान्य काम के बदले समान वेतन व पेंशन दिया जाए। ममता कार्यकर्ताओं ने बताया है कि उन्हें प्रोत्साहन राशि नहीं चाहिए। उसके बदले उन्हें स्वास्थ्य कर्मियों की तरह नियमित वेतन दिया जाए। बैठक सर्वसम्मति से रिकू कुमारी को अध्यक्ष, आरती कुमारी को सचिव व भाग्यश्री देवी को कोषाध्यक्ष के रूप में चयन किया। मौके पर मीरा देवी, रूबी देवी, अंजली कुमारी, बेचनी देवी सहित दर्जनों अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी