खुदकशी मामले में हत्या का केस दर्ज

मघेपुरा। आलमनगर के बजराहा में एक युवक के फंदा से लटक कर खुदकुशी करने के मामले में

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 11:50 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:05 AM (IST)
खुदकशी मामले में हत्या का केस दर्ज
खुदकशी मामले में हत्या का केस दर्ज

मघेपुरा। आलमनगर के बजराहा में एक युवक के फंदा से लटक कर खुदकुशी करने के मामले में हत्या का केस दर्ज कराया गया है।

मृतक का भाई देवशरण पासवान ने थाना में आवेदन देकर मृतक की पत्नी सहित तीन को नामजद किया है। मालूम हो कि 18 अक्टूबर की रात भागीपुर वार्ड तीन में श्रीचरण पासवान (26) का शव उसके ससुराल बजराहा में फंदे से लटका मिला था। देवशरण पासवान ने घटना के उपरांत मृतक भाई की पत्नी कुंदन कुमारी, सास गायत्री देवी, ससुर दिनेश पासवान व अन्य अज्ञात पर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया गया है कि 18 अक्टूबर की रात दिनेश पासवान के पड़ोस में जन्मदिन मनाया जा रहा था। जहां से आने के बाद पति-पत्नी में विवाद हुआ और विवाद के दौरान पत्नी ने श्रीचरण के छाती व अन्य जगहों पर दांत काट कर जख्मी कर दिया। उसके उपरांत पत्नी, सास और ससुर व अज्ञात लोगों के सहयोग से उसे प्लास्टिक की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दिया। उसके बाद फंदा से लटका दिया। इतना ही नहीं पुलिस या परिजन के पहुंचने से पूर्व ही फंदा काटकर शव को भी गुम करने का प्रयास किया जा रहा था। थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि हत्या मामले का केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी