भूमि विवाद में मारपीट में दो महिला सहित चार जख्मी

मधेपुरा। उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के बराही आनंदपुरा पंचायत अंतर्गत नेमुआ गांव में जमीन विवाद क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 07:52 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 07:52 PM (IST)
भूमि विवाद में मारपीट में दो महिला सहित चार जख्मी
भूमि विवाद में मारपीट में दो महिला सहित चार जख्मी

मधेपुरा। उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के बराही आनंदपुरा पंचायत अंतर्गत नेमुआ गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट की वारदात में एक पक्ष के दो महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बताया जाता है कि  हमलावरों तेज धारदार हथियार से वार कर जख्मी कर दिए। जख्मियों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जिसमें दो की हालत गंभीर बताया जा रहा है। गंभीर को प्राथमिक उपचार के बाद अयंत्र रेफर कर दिया गया है। सभी जख्मी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे है। यह वारदात पूर्व से चल रहे जमीनी विवाद का कारण होना बताया जा रहा है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष के बिष्णुदेव महतो के लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में में कुल नौ लोगों को आरोपित किया गया है। प्राथमिकी में बताया गया है कि पूर्व नियोजित साजिश के तहत गांव के ही सदानंद महतो,रामचंद्र महतो,सिपाही महतो,दरोगी महतो,रोहिणी महतो,गजेंद्र कुमार,हरेकृष्ण महतो, शिशुपाल महतो,राम दयाल महतो सहित करीब एक दर्जन लोगों ने हरबे हथियार से लैस होकर दरबाजे पर पहुंचा और पूरे परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। इस घटना में उमा देवी, सोनमा देवी, बिष्णुदेव महतो, और रामपुकार महतो गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावरों पर नगदी सहित करीब एक लाख मूल्य का जेबरात लूटने का भी आरोप लगाया गया है। कुछ लोगों ने चारों घायल को पीएचसी लाया। जहां मौके पर मौजूद डॉक्टर राजेश कुमार और डॉ. एके मिश्रा ने घायल का इलाज किया। जिसमें बेहतर इलाज के लिए दो जख्मी को हायर सेंटर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी