बाबा सिंहेश्वरनाथ मंदिर को भ्रष्टचारियों से निजात दिलाने को शुद्धिकरण महायज्ञ

मधेपुरा। ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन के कार्यालय परिसर में सोमवार को शुद्धिकरण महायज्ञ क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 May 2021 06:21 PM (IST) Updated:Mon, 24 May 2021 06:21 PM (IST)
बाबा सिंहेश्वरनाथ मंदिर को भ्रष्टचारियों से निजात दिलाने को शुद्धिकरण महायज्ञ
बाबा सिंहेश्वरनाथ मंदिर को भ्रष्टचारियों से निजात दिलाने को शुद्धिकरण महायज्ञ

मधेपुरा। ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन के कार्यालय परिसर में सोमवार को शुद्धिकरण महायज्ञ का आयोजन किया गया। यह आयोजन बाबा सिंहेश्वर मंदिर में व्याप्त वित्तीय अनियमितता व उसमें शामिल भ्रष्ट पदाधिकारियों और कर्मचारियों से निजात दिलाने के लिए हुआ। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. मुरारी के नेतृत्व में यज्ञ संपन्न हुआ।

मौके पर धर्मिक न्यास पर्षद के वरीय अधिकारियों और जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष न्यास समिति से मंदिर में भ्रष्ट व वित्तीय अनियमितता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई और बर्खास्त करने की मांग की गई। ऐसा नहीं होने पर कोसीवासी उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। इसकी संपूर्ण जिम्मेवारी न्यास प्रशासन की होगी। इस दौरान अमलेश कुमार, इंदल यादव, मनीष कुमार, ओम कुमार, विवेक कुमार, सुशील कुमार, राजा कुमार सहित अन्य मौजूद थे। मौके पर शुद्धिकरण महायज्ञ के दौरान हवन के दौरान मंदिर का भ्रष्ट कर्मचारी पदाधिकारी स्वाहा, मंदिर में चोरी करने वाले स्वाहा आदि मंत्रोच्चारण किया गया।

----------

मंदिर के भ्रष्ट पदाधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ होगा उग्र आंदोलन

सिंहेश्वर मंदिर में रुपयों की हेराफेरी करने का मामला अब तूल पकड़ लिया है। जिले में विभिन्न संगठनों ने उग्र आंदोलन का रूख अख्तियार कर लिया है। साथ ही जिले के विभिन्न संगठनों ने आंदोलन की रूपरेखा भी बनाई है। इसी क्रम में महायज्ञ का आयोजन किया गया। वहीं यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई मुरारी ने कहा कहा कि आज हमलोगों ने सिंहेश्वर मंदिर को भ्रष्ट और वित्तीय अनियमितता में शामिल पदाधिकारी ओर कर्मचारियों से छुटकारा दिलाने के लिए शुद्धिकरण महायज्ञ का भव्य आयोजन किया। आगे आनिशिचितकालीन आंदोलन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी