आंगनबाड़ी सेविका की गोली मारकर हत्या

मधेपुरा। दिग्घी पंचायत के साहेबगंज इटहरी निवासी विवेक साह की पत्नी आंगनबाड़ी सेविका संजू

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 May 2021 07:03 PM (IST) Updated:Mon, 24 May 2021 07:03 PM (IST)
आंगनबाड़ी सेविका की गोली मारकर हत्या
आंगनबाड़ी सेविका की गोली मारकर हत्या

मधेपुरा। दिग्घी पंचायत के साहेबगंज इटहरी निवासी विवेक साह की पत्नी आंगनबाड़ी सेविका संजू देवी उर्फ रंजू(35) की रविवार की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। मृतका के सौतेले पुत्र प्रिस कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि संजू देवी विवेक साह की दूसरी पत्नी थी। घटना को लेकर पारिवारिक विवाद सहित कई बिदुओं पर जांच की जा रही है। सेविका की हत्या किसने की यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि विवेक साह को दो पत्नी थी। विवेक गांव से बाहर तिलकोत्सव में शामिल होने गया था। दूसरी पत्नी आंगनबाड़ी सेविका संजू देवी घर में सोई हुई थी। इसी दौरान उसकी गोली मारकर कर दी गई। आस-पास के लोग जब तक पहुंचते तब तक रंजू की मौत हो गई थी। सूचना पाकर पति देर रात घर पहुंचे। बताया गया कि इधर कुछ दिनों से दोनों पत्नियों और पुत्र के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। पहली पत्नी रेणू देवी वार्ड नौ की वार्ड सदस्य है। उनका पुत्र प्रिस कुमार लगभग 18 वर्ष का है। इन दोनों से रंजू की बनती नहीं थी। लगभग पांच दिनों से पारिवारिक कलह चल रहा था। इधर मृतका की मां, पिता और भाई परिवार वालों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं घटना को लेकर पति विवेक साह कुछ भी बोलने से इन्कार किया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि घटना को लेकर कई बिदुओं पर जांच की जा रही है। मृतका के सौतेले पुत्र प्रिस कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पा पाया। मृतका के पिता के आवेदन पर चार नामजद के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी