स्प्रिट से तैयार की जा रही थी नकली शराब, तीन गिरफ्तार

मधेपुरा। चौसा के भटगामा में स्प्रिट से नकली शराब बनाई जाती थी। यहां की बनी शराब कोसी व सीमांचल क्षेत्र में सप्लाई की जाती थी। नकली शराब में हरियाणा व झारखंड का रेपल लगाए जाते थे। इंपिरियल ब्लू व रायल स्टैग नामक तैयार नकली शराब वृहत पैमाने पर बाहर भेजी जाती थी। वहीं जिले में भी सप्लाई के लिए चेन तैयार थी। इसका पर्दाफाश गुरुवार की रात पुलिस की छापेमारी के बाद हुआ है। पुलिस ने नकली शराब निर्माण फैक्ट्री से काफी मात्रा में शराब बनाने का समान के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 12:12 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 12:12 AM (IST)
स्प्रिट से तैयार की जा रही थी नकली शराब, तीन गिरफ्तार
स्प्रिट से तैयार की जा रही थी नकली शराब, तीन गिरफ्तार

मधेपुरा। चौसा के भटगामा में स्प्रिट से नकली शराब बनाई जाती थी। यहां की बनी शराब कोसी व सीमांचल क्षेत्र में सप्लाई की जाती थी। नकली शराब में हरियाणा व झारखंड का रेपल लगाए जाते थे। इंपिरियल ब्लू व रायल स्टैग नामक तैयार नकली शराब वृहत पैमाने पर बाहर भेजी जाती थी। वहीं, जिले में भी सप्लाई के लिए चेन तैयार थी। इसका पर्दाफाश गुरुवार की रात पुलिस की छापेमारी के बाद हुआ है। पुलिस ने नकली शराब निर्माण फैक्ट्री से काफी मात्रा में शराब बनाने का समान के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि नकली शराब निर्माण में खगड़िया जिले के लोग भी शामिल थे। गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। ताकि नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

नकली शराब बनाने का सामान बरामद एसपी ने बताया कि नकली शराब निर्माण सामग्री बरामद की गई है। इसमें 70 गैलन में 2800 लीटर स्प्रिट, प्लास्टिक की पानी टंकी में निर्मित 400 लीटर निर्मित अंग्रेजी शराब, 220 शराब की खाली बोतल, चाकलेट रंग का सिल करने वाला ढक्कन करीब 3651 पीस, दो बोतल में दो लीटर शराब बनाने का रंग, 2996 पीस रायल स्टैग व इंपिरियल ब्लू अंग्रेजी शराब का रेपर व स्टीकर व दो मोबाइल के साथ मौके से दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पूर्व मुखिया के संरक्षण में चल रहा था धंधा

भटगामा के पूर्व मुखिया सुशील यादव के संरक्षण में नकली शराब का कारोबार फल-फूल रहा था। पुलिस अभी सुशील यादव की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। मौके से भटगामा निवासी पंकज यादव व विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों की निशानदेही पर खगड़िया जिले के पार्वत्ता मरैया ओपी अंतर्गत अररिया बलहा निवासी साजन कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। साजन पर पूर्व में चौसा थाने में एक ट्रक बरामद शराब के मामले में भी केस दर्ज है। इस मामले में आधा दर्जन लोगों के नाम भी आए हैं। जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

जब्त सामान की कीमत बताई जा रही एक करोड़

शराब बनाने सहित अन्य सामान की कीमत करीब एक करोड़ के आसपास बताई जा रही है। पुलिस की मानें तो काफी गुप्त तरीके से यह कारोबार किया जा रहा था। शक होने पर कुछ दिनों से पुलिस गोपनीय ढंग से नजर रख रही थी। गुरुवार की रात छापेमारी में मामले का पर्दाफाश हुआ। कोट भटगामा में नकली शराब तैयार की जा रही थी। पुलिस ने छापेमारी कर नकली शराब निर्माण करने वाले सामान को जब्त किया है। तीन लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। आधा दर्जन लोग इसमें शामिल है। गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

योगेंद्र कुमार एसपी, मधेपुरा

chat bot
आपका साथी