प्रो. चंद्रशेखर व निखिल मंडल के बीच पप्पू ने मारी इंट्री

मधेपुरा। लड़ाई दिलचस्प होगी। पप्पू यादव की इंट्री ने माहौल बदल दिया है। वहीं राजग व महागठ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Oct 2020 05:27 PM (IST) Updated:Thu, 15 Oct 2020 05:27 PM (IST)
प्रो. चंद्रशेखर व निखिल मंडल के बीच पप्पू ने मारी इंट्री
प्रो. चंद्रशेखर व निखिल मंडल के बीच पप्पू ने मारी इंट्री

मधेपुरा। लड़ाई दिलचस्प होगी। पप्पू यादव की इंट्री ने माहौल बदल दिया है। वहीं, राजग व महागठबंधन ने भी अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। राजद ने जहां सीटिग विधायक प्रो. चंद्रशेखर को टिकट दिया है, वहीं राजग की ओर से निखिल मंडल मैदान में हैं। इधर जाप सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने भी मधेपुरा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। पीडीए (प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन) की ओर से पप्पू यादव सीएम का चेहरा होंगे।

इस बार लड़ाई में मतदाताओं का निर्णय क्या होगा इस पर सभी की नजर है, लेकिन माना जा रहा है कि मधेपुरा में मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। 19 अक्टूबर को राजग प्रत्याशी निखिल मंडल व राजद से प्रो. चंद्रशेखर नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि इसी दिन पप्पू यादव भी अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे।

इस बार बदल गया है पार्टी नेताओं का चुनावी गणित इस बार चुनावी नेताओं का गणित बदल गया है। पिछली बार जदयू व राजद ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन इस बार दोनों अलग हो गए हैं। जदयू ने भाजपा से गठबंधन कर लिया है। वहीं राजद को कांग्रेस, सीपीएम सहित अन्य दलों का साथ है। पिछली बार लड़ाई प्रो. चंद्रशेखर व भाजपा के डॉ. विजय कुमार विमल के बीच थी, लेकिन इस बार डॉ. विजय विमल इस बार मैदान में नहीं हैं। इस बार लड़ाई त्रिकोणीय होगी। किले की मजबूती में भिड़ गए हैं कार्यकर्ता सभी प्रत्याशी किले की मजबूती में भिड़ गए हैं। राजग व महागठबंधन ने अपने सभी घटक दलों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रणनीति तैयार कर ली है। एक-एक बूथों पर टीम तैयार की गई है। विधानसभा में कुल 472 बूथ हैं, जहां सभी दलों के कार्यकर्ताओं की नजर है। हर बूथ पर मतदाता कैसे उनके पक्ष में वोट डाले इसके लिए रणनीति तैयार की जा रही है।

चुनावी रंग में रंग चुका है क्षेत्र हर जगह चुनाव की ही चर्चा हो रही है। चाय व पान दुकान पर बस एक ही चर्चा है कि किस दल ने किसे टिकट दिया। यद्यपि अब तक लोजपा ने अपना पता नहीं खोला है। लोजपा से किसे टिकट मिलेगा इसका बस सभी अनुमान ही लगा रहे हैं। हर कोई वोट का गणित एक दूसरे को समझा रहे हैं।

क्या है यहां का चुनावी इतिहास वर्ष - पार्टी - विजयी प्रत्याशी

1962 - आइएनसी -बिदेश्वरी प्रसाद मंडल

1967 - एसएसपी - एमपी यादव

1969 - आइएनसी - भोली प्रसाद मंडल

1972 - एसओपी - बिदेश्वरी प्रसाद मंडल

1977 - जेएनपी - राधाकांत यादव

1980 - जेएनपी(एसपी) - राधाकांत यादव

1985 - आइएनसी - भोली प्रसाद मंडल

1990 - जेडी - राधाकांत यादव

1995 - जेडी - परमेश्वरी प्रसाद निराला

2000 - आरजेडी - राजेंद्र प्रसाद यादव

2005 - जदयू - मनींद्र कुमार मंडल

2010 - आरजेडी - प्रो. चंद्रशेखर

2015 - आरजेडी - प्रो. चंद्रशेखर मधेपुरा विधानसभा में मतदाताओं की संख्या

कुल मतदाता : 3,23,601 पुरुष मतदाता : 1,67,771 महिला मतदाता 1,55,820 अन्य : 10 मतदान केंद्र : 472

विस चुनाव की महत्वपूर्ण तिथि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि : 20 अक्टूबर नामांकन पत्र की संवीक्षा : 21 अक्टूबर अभ्यर्थी वापसी की अंतिम तिथि : 23 अक्टूबर मतदान की तिथि : 07 नवंबर मतगणना की तिथि : 10 नवंबर

chat bot
आपका साथी