एक पैक्स अध्यक्ष को मिली हार,16 ने बचाई अपनी कुर्सी

मधेपुरा। पैक्स अध्यक्षों के लिए 17 पंचायतों में हुए चुनाव में 16 पैक्स अध्यक्षों ने लगातार तीसरी ब

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 01:07 AM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 01:07 AM (IST)
एक पैक्स अध्यक्ष को मिली हार,16 ने बचाई अपनी कुर्सी
एक पैक्स अध्यक्ष को मिली हार,16 ने बचाई अपनी कुर्सी

मधेपुरा। पैक्स अध्यक्षों के लिए 17 पंचायतों में हुए चुनाव में 16 पैक्स अध्यक्षों ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की। वहीं एक पैक्स अध्यक्ष को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी। जानकारी के अनुसार प्रखंड के इसरायण बेला पैक्स अध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर ने निकटतम प्रतिद्वंदी ओमप्रकाश कुमार को पराजित कर अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे। इसरायण कला के सुधीर कुमार सिंह ने दिलीप कुमार को पराजित कर कुर्सी बचाने में सफल हुए। इसके साथ ही कुमारखंड के दिनेश यादव ने कड़ी चुनौती के बाद 15 मत से राजेन्द्र सिंह को पराजित कर हैट्रिक मारने में सफल रहे। इसी प्रकार पुरैनी के बिनय कुमार सिंह ने संजय यादव को पराजित कर हैट्रिक मारा। बिशनपुर बाजार की अध्यक्ष विपिन कुमार यादव,बिशनपुर सुन्दर की कंचन देवी, रानीपट्टी सुखासन के पप्पू कुमार, रामनगर महेश के सुधीर ठाकुर, टेगराहा सिकयाहा के ब्रजमोहन यादव, बिशनपुर कोड्लाही में निवर्तमान अध्यक्ष की पत्नी सुनीता देवी, बेलारी देवनंदन यादव, लक्षमीपुर चंडीस्थान अशोक यादव, लक्षमीपुर भगवती योगानंद यादव के साथ-साथ रहटा पैक्स अध्यक्ष अमलेश यादव निकटतम प्रतिद्वंदी वीरेंद्र यादव को, सिहपुर गढि़या के राजेन्द्र मुखिया ने भरतनाथ झा को कड़ी शिकस्त देकर हैट्रिक मारा। मंगरवारा पैक्स अध्यक्ष सज्जन यादव के पुत्र ओमप्रकश कुमार सबसे कम(28)के उम्र में सुदिष्ट यादव को पराजित कर पिता के पद को बरकरार रखा। रौता पैक्स अध्यक्ष अभिनंदन यादव कुर्सी बचाने में नाकाम रहे। उन्हें दीपनारायण यादव ने पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया।

chat bot
आपका साथी