उदाकिशुनगंज में एक हजार सदस्य बनाने का है लक्ष्य

फोटो 13 एमएडी 7 सदस्यता अभियान के लक्ष्य प्राप्ति के लिए हो रहा काम संवाद सूत्र उदाकिशुनगंज

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 06:57 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 06:57 PM (IST)
उदाकिशुनगंज में एक हजार सदस्य बनाने का है लक्ष्य
उदाकिशुनगंज में एक हजार सदस्य बनाने का है लक्ष्य

फोटो : 13 एमएडी 7

सदस्यता अभियान के लक्ष्य प्राप्ति के लिए हो रहा काम

संवाद सूत्र, उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उदाकिशुनगंज नगर इकाई द्वारा लगातार सदस्यता अभियान का काम जारी है। अभाविप कार्यकर्ता सदस्यता अभियान के लक्ष्य प्राप्ति में जुटे हुए हैं। उदाकिशुनगंज नगर क्षेत्र में एक हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य तय है। जिसे पूरा करने का काम जारी है। इसे लेकर मंगलवार को अभाविप कार्यकर्ताओं ने विभिन कोचिग संस्थानों में सदस्यता अभियान चलाया। जिसका नेतृत्व अमर आशीष और राठौर सिंह राठौर ने किया। अमर आशीष ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सदस्यता किसी भी संगठन का महापर्व अभियान है। खासकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से छात्र जीवन मे जुड़कर कार्य करने से न केवल व्यक्तित्व का निर्माण होता है। बल्कि छात्रों में अपने समाजिक व राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण की भावना भी विकसित होती है। वही सदस्यता पूर्व नगर मंत्री आदेश प्रताप सिंह व कोचिग सेंटर के डायरेक्टर योगेंद्र ने कहा कि विद्यार्थी परिषद प्रत्येक वर्ष अगस्त में सदस्यता अभियान की शुरूआत करती है। जिसके माध्यम से कैंपस में आने वाले छात्र-छात्राओं को राष्ट्रवाद के विचार से जोड़कर उसकी समस्याओं का निदान करने का काम किया जाता है। साथ ही विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियां, रचनात्मक कार्य एवं कैम्पस में छात्रों के व्यक्तित्व विकास के लिए सेमिनार आदि कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। वहीं, विद्यार्थी परिषद से जुड़ने से छात्र-छात्राओं को न केवल महाविद्यालय या जिले भर में परिषद सहयोग करता है। अपितु विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन होने के नाते उन्हें किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में देश के अन्य स्थानों पर भी हर संभव मदद करता है। योगेंद्र ने कहा की दिव्यांग छात्रों के लिए निशुल्क शिक्षा दिया जाएगा। इस अवसर पर अंबर कुमार, नेहा कुमारी, डोली कुमारी, ब्यूटी, प्रिया कुमारी, सोनी कुमारी, आयुष, मनीष, सूरज अजीत, साहिल,सोनू, सुशांत सहित अन्य छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी