चामगढ़ में दहशत का माहौल, डरे हुए हैं लोग

बीरेंद्र यादव उसका पुत्र सुनील यादव सहित तीन पर केस दर्ज जागरण संवाददाता मधेपुरा मुरलीगं

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 06:42 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 06:42 PM (IST)
चामगढ़ में दहशत का माहौल, डरे हुए हैं लोग
चामगढ़ में दहशत का माहौल, डरे हुए हैं लोग

बीरेंद्र यादव, उसका पुत्र सुनील यादव सहित तीन पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता, मधेपुरा : मुरलीगंज थाना अंतर्गत बेलो चामगढ़ में शनिवार की रात बदमाशों ने अंधाधुंन फायरिग में गोली लगने से एक की मौत व दो जख्मी हो गए थे। मामले में जख्मी गौतम यादव के बयान पर दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुरलीगंज थाना में केस दर्ज किया गया हे। गोलीबारी की घटना को 48 घंटे बीत चुका है। लेकिन अब तक खुलेआम अंजाम देने वाले अपराधी पुलिस पकड़ से दूर है। घटना को लेकर गांव के लोगों में दहशत का माहौल कायम है। लोग डर से अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं।

बेलो गांव में हुई गोलीबारी की घटना को लेकर मुरलीगंज थाना में दर्ज प्रथमिकी में बीरेंद्र यादव व उसका पुत्र सुनील यादव को नामजद किया गया है। साथ ही एक अज्ञात के खिलाफ प्रथमिकी दर्ज की गई है। ग्रामीणों की माने तो बीरेंद्र यादव सहित उसके गिरोह के बदमाशों के दहशत से इलाके के लोग काफी डरे सहमे हुए हैं। लोगों के बीच डर और दहशत का यह माहौल है कि लोग अपने घरों से बाहर निकलना नहीं चाह रहे हैं। गांव में अस्थाई पुलिस कैंप बहाल जरूर किया गया है। लेकिन लोगों में डर कम नहीं हो रहा है। ग्रामीण स्थायी पुलिस पिकेट की मांग कर रहे हैं।

मालूम हो कि मुरलीगंज थानाक्षेत्र के चामगढ़ में जीतापुर पंचायत के निवर्तमान उपमुखिया सुमन कुमारी की पति गौतम यादव शनिवार को प्रचार-प्रसार के लिए चामगढ़ पहुंचे थे। यहां मु.रहमान के घर पर मु.ईदरीश के साथ मशवरा कर रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल से पहुंचे बदमाशों ने गोली चला दी। गोली लगने से मौके पर ही मु.रहमान (50) की मौत हो गई थी। जबकि मु.ईदरीश (55) व गौतम यादव (35) गोली लगने से जख्मी हो गए थे। जख्मी का इलाज चल रहा है। गोली मारने के बाद बदमाश हवाई फाइरिग करते भाग गया था।

chat bot
आपका साथी