गोली लगने से जिदगी व मौत के बीच झूल रहा संतोष

मधेपुरा। थाना क्षेत्र की मोहनपुर पंचायत स्थित रहटा नहर के समीप बाइक सवार बदमाशों ने सोमवा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 06:01 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 06:04 PM (IST)
गोली लगने से जिदगी व मौत के बीच झूल रहा संतोष
गोली लगने से जिदगी व मौत के बीच झूल रहा संतोष

मधेपुरा। थाना क्षेत्र की मोहनपुर पंचायत स्थित रहटा नहर के समीप बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार की शाम संतोष कुमार महतो के सीने में गोली मार दी थी। इससे उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। जख्मी जिदगी व मौत के बीच जूझ रहा है। इस मामले में जख्मी की पत्नी बबीता देवी के बयान पर केस दर्ज किया गया है। पत्नी ने बताया कि दो बाइक पर सवार चार बदमाशों द्वारा घटना का अंजाम दिया है। सोमवार संतोष अपने भाई धर्मेंद्र कुमार के साथ सोमवार को लगभग 10 बजे दिन में बाइक से प्रखंड कार्यालय बिहारीगंज गया था। दोनों लगभग तीन बजे दिन में घर वापस आ गया था। घर पर धर्मेंद्र को छोड़कर वह पुन: बाइक लेकर बिहारीगंज बाजार चला गया। बिहारीगंज बाजार से घर गंगौरा लौटने के क्रम में रहटा नहर धार के समीप बदमाशों ने घटना का अंजाम दिया। बताया जगया कि जख्मी संतोष सउदी अरब में इलेक्ट्रिएशियन का कार्य करता था। दो माह पूर्व वह अपना घर आया था। ग्रामीणों के कहने पर वह अपनी मां को पंचायत चुनाव में वार्ड सदस्य पद से नामांकन कराना चाह रहा था। इसकी जानकारी के लिए प्रखंड गया था। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश कुमार ने घटना स्थल का जायजा लिया। इसके बाद जख्मी के स्वजनों से मिलकर कई बिदुओं पर पूछताछ किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

chat bot
आपका साथी