फंदे से लटका मिला युवक का शव

मधेपुरा। सिंहेश्वर बाजार स्थिति एक घर से युवक का शव फंदा से लटका मिला है। वह कपड़ा दुक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 06:24 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 06:24 PM (IST)
फंदे से लटका मिला युवक का शव
फंदे से लटका मिला युवक का शव

मधेपुरा। सिंहेश्वर बाजार स्थिति एक घर से युवक का शव फंदा से लटका मिला है। वह कपड़ा दुकान में काम करता था। कुछ दिनों से निराश होकर चितित रह रहा था। एक सप्ताह पहले पत्नी मायके गई थी। युवक अकेले घर में रह रहा था। गुरुवार को घर से बदबू से परेशान लोगों ने इसकी शिकायत उसकी पत्नी से फोन पर की। पत्नी के पहुंचने के बाद दरवाजा खोला गया तो फंदे से लटका शव मिला।

जानकारी के अनुसार दीपक कुमार (40) सिंहेश्वर के वार्ड संख्या एक स्थित मकान में रहता था। एक सप्ताह पहले पत्नी नेहा देवी बीमारी के कारण मायके सुपौल के नरपतगंज गई थी। उसे दो पुत्र भी है। कुछ दिनों से वह काफी चितित रहता था। तीन दिन से पति का फोन नहीं आने से चितित पत्नी को गुरूवार को कमरे से बदबू आने की सूचना मिली। यहां पहुंचकर दरवाजा खोलने पर पति का शव फंदा से लटका हुआ मिला। पत्नी ने बताया कि उनका पति अरविद भगत के कपड़ा दुकान पर काम करता था। 15 हजार बकाया को लेकर उनका मोटरसाइकिल दुकानदार ने रख लिया था। इससे उनका पति काफी परेशान थे। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी सह थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने पहुंचकर जांच की। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। छानबीन शुरू कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी