शहर में जलजमाव के विरोध में भाकपा ने किया प्रदर्शन

मधेपुरा। जिला मुख्यालय के विभिन्न मार्गो व चौक चौराहों पर जलजमाव के खिलाफ भाकपा कार्यकर्ताओं ने शहर के बीएन मंडल चौक स्थित एनएच 106 पर विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 11:40 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 11:40 PM (IST)
शहर में जलजमाव के विरोध में भाकपा ने किया प्रदर्शन
शहर में जलजमाव के विरोध में भाकपा ने किया प्रदर्शन

मधेपुरा। जिला मुख्यालय के विभिन्न मार्गो व चौक चौराहों पर जलजमाव के खिलाफ भाकपा कार्यकर्ताओं ने शहर के बीएन मंडल चौक स्थित एनएच 106 पर विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाकपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि पूरा मधेपुरा शहर नदी, गड्ढ़ा व झील में तब्दील हो गया है। लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। परंतु प्रशासन संवेदनहीन व सरकार लापरवाह बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि पूरे मधेपुरा शहर में जल निकासी की व्यवस्था पूरी ठप है । सभी नाले गंदगी और कचरा से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि यहां नगर परिषद नरक परिषद में तब्दील हो गया है। सरकार व प्रशासन जनता की सुधि लेने को तैयार नहीं है। यहां लोग भगवान भरोसे जीने को विवश है। उन्होंने कहा कि मधेपुरा में जलजमाव की समस्या का समाधान अगर नहीं किया गया तो हमारी पार्टी एवं महागठबंधन उग्र संघर्ष के लिए बाध्य होगी। मौके पर एआइएसएफ के जिला अध्यक्ष वसीम उद्दीन उर्फ नन्हें ने कहा कि शहर वासियों को घर से सड़क पर आना मुश्किल हो गया है। नाली की गंदी पानी में चलने को विवश होना पड़ रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नगर परिषद किसी काम का नहीं रह गया है। यहां सिर्फ योजनाओं की लूट हो रही है। विकास मद की राशि का बंदरबांट हो रहा है। उन्होंने सड़क पर लगे पानी की निकासी शीघ्र कराने की मांग की। मौके पर युवा नेता मनोज कुमार सिंह, इंद्रजीत सिंह, मु. गुड्डू, सनोज राम, राजू सिंह, विकास यादव, नरेंद्र सिंह, ललन सिंह, विपिन यादव, सुभाष कुमार साह मु. एजाज अख्तर आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी