जिले में 56,942 लोगों को दी गई कोरोना की वैक्सीन

मधेपुरा। कोरोना महामारी से लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए जिले में लगातार कोविड टीक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 05:53 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 05:53 PM (IST)
जिले में 56,942 लोगों को दी गई कोरोना की वैक्सीन
जिले में 56,942 लोगों को दी गई कोरोना की वैक्सीन

मधेपुरा। कोरोना महामारी से लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए जिले में लगातार कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्म दिन पर राष्ट्रव्यापी आह्वान पर जिले में महाटीकाकरण अभियान चलाया गया। महाटीकाकरण अभियान के दौरान जिले में 56,942 पात्र लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई। महाटीकाकरण अभियान को लेकर जिले में 355 टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे। सभी टीकाकरण केंद्र पर सुबह सात बजे से टीकाकरण का कार्य आरंभ हो गया जो शाम सात बजे तक जारी रहा। महाअभियान के दौरान शुक्रवार को 56942 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया। इससे पहले अभियान के दौरान इतने लोगों को एक साथ कोरोना का टीका नही लगाया गया था। महाअभियान को सफल बनाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मी पूरे जिले में टीकाकरण कार्य का निगरानी करते रहे। सिविल सर्जन डा. अमरेंद्र नारायण शाही ने बताया कि जिले में अबतक साढ़े आठ लाख लोगों को कोविड का टीका लगाया जा चुका है। टीका से वंचित लोगों के टीकाकरण के लिए बीच बीच में इसी प्रकार का महा अभियान चलाया जाता है। ताकि अधिक से अधिक लोगों को कोविड का टीका लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि माह दिसंबर तक जिले के सौ प्रतिशत पात्र लाभार्थी को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसे पूरा करने को लेकर विभाग पूरी तरह सक्रिय है। उन्होंने कहा कि इस माह में एक और महा टीकाकरण अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है। ताकि अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण जल्द किया जा सके। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को जारी महा टीकाकरण अभियान में मधेपुरा जिला प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया है। सभी के सहयोग से आगे इससे और बेहतर किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी