दिल का दौरा पड़ने से ग्वालपाड़ा अंचलाधिकारी की मौत

मधेपुरा। दिल का दौरा पड़ने से जिले के ग्वालपाड़ा अंचलाधिकारी सुनील कुमार साह की रविवार क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 12:13 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 12:13 AM (IST)
दिल का दौरा पड़ने से ग्वालपाड़ा अंचलाधिकारी की मौत
दिल का दौरा पड़ने से ग्वालपाड़ा अंचलाधिकारी की मौत

मधेपुरा। दिल का दौरा पड़ने से जिले के ग्वालपाड़ा अंचलाधिकारी सुनील कुमार साह की रविवार की रात मौत हो गई। 57 वर्षीय अंचलाधिकारी सुनील कुमार साह उदाकिशुनगंज से भोज खाकर ग्वालपाड़ा लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते मे अचानक तबीयत खराब होने के बाद ग्वालपाड़ा पीएचसी में भर्ती कराया गया। हालात गंभीर देखकर चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल लाने के क्रम में रास्ते में उनकी मौत हो गई। सुनील कुमार पटना जिले अंतर्गत बाढ़ के रहने वाले थे। पूर्व मुखिया के निधन पर शोक

संवाद सूत्र, बिहारीगंज (मधेपुरा) : बिहारीगंज प्रखंड की लक्ष्मीपुर लालचंद पंचायत के पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद यादव (71) का आकस्मिक निधन रविवार को हो गया। स्वजनों के मुताबिक रविवार की रात एकाएक रक्तचाप बढ़ने से बेहोश होकर गिर गए। जिसे चिकित्सक के यहां पूर्णिया ले जाने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। इनके निधन पर मुखिया विजय कुमार मेहता, पंसस ललिता देवी, पूर्व जिला परिषद संजय सिंह, पूर्व पंसस राजेश शर्मा, पूर्व प्रमुख राकेश कुमार सिंह, जदयू नेता अखिलेश मेहता, कांग्रेस नेता विशुनदेव सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष तोताराम कामती, जयकिशोर साहा आदि ने शोक व्यक्त किया है। मक्के के खेत से एक अज्ञात अधेड़ का शव बरामद

संवाद सूत्र, आलमनगर (मधेपुरा): आलमनगर कड़ामा रोड में डायनेज नदी के समीप नरथुआ जाने वाले मार्ग पर मक्के के खेत से एक अज्ञात अधेड़ का शव बरामद किया गया है। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घटना की सूचना प्रशासन को घटना को लेकर सूचना दी गई है। सूचना मिलते ही आलमनगर थानाध्यक्ष उदय कुमार, एएसआइ उपेंद्र राम, बुचो साह सहित पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थल का जायजा लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि गला दबाकर हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए मक्के खेत में शव को फेंकने की बात सामने आ रही है। इसके अलावा घटित घटना शनिवार की रात का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं थाना अध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है साथ ही शव का शिनाख्त हो इसको लेकर आसपास के थानों से भी संपर्क करने के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी संपर्क किया जा रहा है। शव का शिनाख्त व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हीं कुछ कहा जा सकता है।

chat bot
आपका साथी