मुरलीगंज में खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने किया सड़क जाम

संवाद सूत्र मुरलीगंज (मधेपुरा) मुरलीगंज में खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने शुक्रवार

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 06:07 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 06:07 PM (IST)
मुरलीगंज में खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने किया  सड़क जाम
मुरलीगंज में खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने किया सड़क जाम

संवाद सूत्र, मुरलीगंज (मधेपुरा) : मुरलीगंज में खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने शुक्रवार को विस्कोमान भवन के पास मधेपुरा-पूर्णिया एनएच 107 मुख्य मार्ग को जामकर प्रदर्शन किया। घंटों जाम की वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम स्थल पर बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस पदाधिकारियों ने किसानों को समझाकर जाम हटवाया।

किसानों का कहना था कि विस्कोमान में विगत कई दिनों से खाद उपलब्ध है। इसके बावजूद गोदाम प्रबंधक खाद देने से मना कर रहे है। प्रतिदिन सुबह तीन -चार बजे से विस्कोमान भवन के निकट लाइन लगाकर खाद के इंतजार में बैठे रहते हैं, लेकिन सुबह से शाम बीतने के बाद खाली हाथ बैरंग घर लौटना पड़ता है। बताया गया कि अभी रबी फसल की बोआई का समय है। किसानों ने मक्का, गेहूं, तेलहन व दलहन फसल की बुआई शुरू कर दी है। विगत कई दिनों से प्रखंड क्षेत्र में खाद की किल्लत बनी हुई है। डीएपी, मिक्सचर व पोटाश के लिए किसान भटक रहे हैं। खाद की किल्लत के कारण किसानों के बीच हाहाकार मचा है। खाद नहीं मिलने से किसान बिना खाद के ही गेहूं व मक्के की खेती करने को विवश हैं। गेहूं व मक्के की फसल की अधिक उपज के लिए किसान बोआई के समय व बोआई के बाद डीएपी, मिक्सचर व यूरिया सहित अन्य खाद का प्रयोग करते हैं, लेकिन खाद उपलब्ध नहीं रहने से किसान काफी परेशान हैं। खाद का उपयोग नहीं करने से रबी फसल के उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। वही किसान रवींद्र यादव, सुखदेव यादव, अमित कुमार, नीतीश कुमार ने बताया कि डीएपी 1700 मे खुले बाजार मे बिक रहा है। वही, मिकस्चर 202013 का कालाबजारी 1600 रुपये में खुलेआम हो रहा है, लेकिन विस्कोमान में खाद उपलब्ध नही है। आखिर विस्कोमान में आया हुआ खाद कहां जाता है।

chat bot
आपका साथी