पंचायत समिति के कार्यपालक पदाधिकारी बने श्याम सुंदर

जागरण संवाददाता मधेपुरा पंचायत समिति के कार्यपालक पदाधिकारी का पूर्ण प्रभार अब प्रखंड

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 06:15 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 06:15 PM (IST)
पंचायत समिति के कार्यपालक पदाधिकारी बने श्याम सुंदर
पंचायत समिति के कार्यपालक पदाधिकारी बने श्याम सुंदर

जागरण संवाददाता, मधेपुरा: पंचायत समिति के कार्यपालक पदाधिकारी का पूर्ण प्रभार अब प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के जिम्मे आ चुका है। सदर प्रखंड के प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी श्याम सुंदर कुमार को सदर बीडीओ ने पंचायत समिति के कार्यपालक पदाधिकारी का पूरा प्रभार सौंप दिया है।

मालूम हो कि सदर प्रखंड में पदस्थापित प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी श्याम सुंदर कुमार को मधेपुरा सदर प्रखंड के अलावा ग्वालपाड़ा प्रखंड का जिम्मा की भी सौंपा गया है। बीडीओ के द्वारा प्रभार सौंपे जाने के बाद बीपीआरओ की भूमिका पंचायतों के विकास में काफी महत्वपूर्ण हो चली है। पंचायतों क विकास को लेकर बीपीआरओ सह पंचायत समिति के कार्यपालक पदाधिकारी श्याम सुंदर कुमार ने बताया कि अंतिम चरण का चुनाव संपन्न होने के बाद पंचायत प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण होना है। इसके बाद पंचायतों में विकास के कार्य को तेज किया जाएगा। 29 महत्वपूर्ण योजनाओं की रहेगी जिम्मेदारी पंचायत के विकास से संबंधित 29 महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सह पंचायत समिति के कार्यपालक पदाधिकारियों की रहेगी। पंचायत से संबंधित महत्पूर्ण कार्यों में कृषि से संबंधित कार्य,भूमि स़धार, लधु सिचाई, सड़क पुल पुलिया, पशुपालन मुर्गी पालन, मछली पालन सहित कई अन्य कार्य शामिल है।

chat bot
आपका साथी