जनता दरबार में भूमि विवाद के दो मामलों का हुआ निष्पादित

संवाद सूत्र पुरैनी (मधेपुरा) थाना परिसर में भूमि विवाद को निपटाने के लिए शनिवार को जनता

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 06:00 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 06:00 PM (IST)
जनता दरबार में भूमि विवाद के दो मामलों का हुआ निष्पादित
जनता दरबार में भूमि विवाद के दो मामलों का हुआ निष्पादित

संवाद सूत्र, पुरैनी (मधेपुरा): थाना परिसर में भूमि विवाद को निपटाने के लिए शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में कई मामलों की सुनवाई की गई। दो मामले का निष्पादन किया गया। अंचलाधिकारी किशुन दयाल राय की देखरेख में आयोजित जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र के भूमि विवाद से संबंधित पूर्व के विभिन्न मामले के सुनवाई की गई। अंचलाधिकारी किशुन दयाल राय ने बताया कि बंशगोपाल पंचायत के दो मामलों की सुनवाई की गई। इसमें दोनों पक्षों की रजामंदी से दोनों मामले को निष्पादित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि सरकारी निर्देशानुसार प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर में भूमि विवाद संबंधित मामले का निपटारा किया जाता है। मौके पर पीएसआइ रोशन कुमार,पीएसआई प्रवीण कुमार,चौकीदार मनोज पासवान,मुकेश पासवान आदि सहित कई अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी