करवा चौथ व्रत में बन रहा है विशेष संयोग, सुहागिनें करेंगी व्रत

मधेपुरा। पति की दीर्घायु के लिए सुहागिन महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला करवा चौथ व्रत 24 अक्टूब

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 06:07 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 06:07 PM (IST)
करवा चौथ व्रत में बन रहा है विशेष संयोग, सुहागिनें करेंगी व्रत
करवा चौथ व्रत में बन रहा है विशेष संयोग, सुहागिनें करेंगी व्रत

मधेपुरा। पति की दीर्घायु के लिए सुहागिन महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला करवा चौथ व्रत 24 अक्टूबर रविवार को की वर्षों के पश्चात रोहिणी नक्षत्र में मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाएं इसकी तैयारी में जुटी हैं। उनके बीच व्रत को लेकर काफी उत्साह है। करवा चौथ को लेकर सुहागिन महिलाएं कलश, चलनी, करवा चौथ कथा की पुस्तक व श्रृंगार के सामान की खरीदारी में जुट गई हैं।

बताते चले कि करवा चौथ के दिन मां पार्वती, भगवान शिव, का‌िर्त्तकेय, भगवान गणेश सहित शिव परिवार की पूजा-अर्चना कर अखंड सौभाग्य की कामना करती है। इस बाबत आचार्य दिनकर झा ने बताया कि कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को यह व्रत निष्ठापूर्वक मनाया जाता है। इस बार रविवार के दिन व्रत पड़ने से इसका खास संयोग बन रहा है। रविवार को सूर्य का प्रभाव ज्यादा होता है। सूर्य आरोग्यता एवं दीर्घायु के प्रतीक है। सुहागिन महिलाएं अपने पतियों के आरोग्यता व दीघार्यु की कामना को लेकर श्रद्धा,विश्वास, उत्साह व निष्ठा पूर्वक करवा चौथ का व्रत रखती है। इस दौरान विवाहित महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है। साथ ही चलनी में चांद को देखने के उपरांत पति का दर्शन कर उनके हाथों जल ग्रहण कर व्रत का समापन करती है। आचार्य ने कहा कि इस बार करवा चौथ का व्रत अखंड सौभाग्य देने वाला होगा। इस बार करवा चौथ का समय 24 अक्टूबर को सुबह 03 बजकर एक मिनट से शुरू हो रहा है। जो 25 अक्टूबर को सुबह पांच बजकर 43 मिनट तक चलेगा। व्रत का शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर की शाम 06 बजकर 55 मिनट से रात आठ बजकर 51 मिनट के बीच बन रहा है। उन्होंने कहा कि करवा चौथ के दिन गणेश की उपासना कर गणेश अथर्व शेष का पाठ करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी