नपं प्रशासन की लापरवाही नहीं जल रहीं स्ट्रीट लाइटें

मधेपुरा। मुरलीगंज नगर पंचायत की विभिन्न जगहों पर लगाए गए सैकड़ों स्ट्रीट लाइट महज शोभा क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 05:54 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 05:57 PM (IST)
नपं प्रशासन की लापरवाही नहीं जल रहीं स्ट्रीट लाइटें
नपं प्रशासन की लापरवाही नहीं जल रहीं स्ट्रीट लाइटें

मधेपुरा। मुरलीगंज नगर पंचायत की विभिन्न जगहों पर लगाए गए सैकड़ों स्ट्रीट लाइट महज शोभा की वस्तु बन कर रह गई है। नपं के 15 वार्डो मे कुल 400 स्ट्रीट लाइट लगा हुआ है। पिछले एक माह पूर्व लाखों रुपये खर्च कर स्ट्रीट लाइट तो ठीक करवाया है। लेकिन ठीक होने के महज कुछ दिन बाद अधिकांश लाइट खराब हो गयी है। अंधेरे का फायदा उठाकर शरारती तत्व व बदमाश कई घटनाओं को अंजाम दे सकते है। लोगों ने बताया कि लाखों रुपये से लगाये गये लाइट का सिर्फ दुरूप्रयोग हो रहा हैं। आधा अधूरा लाइट ठीक करवाया गया है। अधिकांश लाइट पोल पर से ही गायब है। जिससे आमजन काफी परेशान हैं। सड़क पर अंधेरे की वजह से आवागमन करने वाले लोगों में हमेशा लूट - पाट का भय बना रहता हैं। इसके बावजूद नगर प्रशासन उदासीन रवैया अपनाया हुआ हैं। लाइट बंद रहने से लोगों को रहता है भय : शहर के विभिन्न चौक चौराहा सहित गली मुहल्लों में अंधेरे की वजह से भय का माहौल है। स्टेशन रोड, हरिद्वार चौक, मिड्ल चौक, दुर्गा चौक, हाट बाजार, शांति नगर, सुभाष चंद्रबोस चौक (महावीर चौक), गोसाई टोला, गोशाला चौक, काशीपुर सहित अन्य जगहों पर स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है। इन स्ट्रीट लाइट के बंद रहने से संध्या बाद अंधेरे के कारण असामाजिक तत्वों द्वारा किसी घटना को अंजाम देने में सुविधा हो जाती है। इस बात से आम लोग हमेशा परेशान रहते हैं। स्ट्रीट लाइटों की स्थिति बदतर : नगर पंचायत प्रशासन की ओर से शहर में सैकड़ों लाइट सड़क किनारे पोल पर लगवाया गया है। इनमें से अधिकांश लाइट खराब पड़ा हुआ है। लाइट के रख रखाव को लेकर नपं प्रशासन उदासीन बना हुआ हैं। हालांकि नपं की ओर खाराब पड़े लाइटों को आधा अधूरा ठीक करवाकर खानापूर्ती किया गया है। स्थानीय लोगों ने कई बार इस बावत मौखिक शिकायत भी किया हैं। इसके बावजूद इसमें सुधार नही होना नपं प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता हैं। कोट नगर पंचायत क्षेत्र मे कुल 400 लाइट है। इन लाइटों को ठीक करवाया गया है। शहर में स्ट्रीट लाइट को सही तरीके काम करे दिशा में कार्य हो रहा है। सुजीत कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी

नगर पंचायत, मुरलीगंज

chat bot
आपका साथी