हर व्यक्ति को करना चाहिए पौधारोपण

मधेपुरा। समाजिक सांस्कृतिक व साहित्यिक संस्था सृजन दर्पण द्वारा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पौधारोप

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:02 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 06:02 PM (IST)
हर व्यक्ति को करना चाहिए पौधारोपण
हर व्यक्ति को करना चाहिए पौधारोपण

मधेपुरा। समाजिक सांस्कृतिक व साहित्यिक संस्था सृजन दर्पण द्वारा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पौधारोपण व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

संस्था के संस्थापक सचिव विकास कुमार ने बताया कि टीपी कालेजिएट हाई स्कूल, केशव कन्या हाई स्कूल, एसएन पीएम हाई स्कूल व रासबिहारी हाई स्कूल में पौधारोपण किया गया। छात्रों के बीच, पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता, विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। मौके पर पूर्व प्रतिकुलपति प्रोफेसर डा. केके मंडल ने कहा पर्यावरण शुद्धता न सिर्फ मानव जाति के लिए बल्कि समस्त जंतु जगत के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा इस तान-बाने को समझने के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है। विश्वविद्यालय हिदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डा. विनय कुमार चौधरी ने कहा अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए लोगों को जागरूक होने चाहिए। हमारा आस्तित्व पर्यावरण पर अवलंबित है। इसलिए हमें वृक्षों की संख्या बढ़ाकर इसे बचाना चाहिए। पीएस कालेज के संगीत विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर रीता कुमारी ने कहा कुलपति ने विश्वविद्यालय का कुशल नेतृत्व करते हुए अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा किया। इस अवसर पर सृजन दर्पण द्वारा पौधारोपण व संगोष्ठी का आयोजन शिक्षा व पर्यावरण के समन्वय का एक सराहनीय कदम है। बीएनमुस्टा के महासचिव डा. नरेश कुमार ने कहा कि पेड़ व पर्यावरण का संबंध इतना घनिष्ठ है कि इसे एक दूसरे का पूरक समझा जाता है। प्रो. योगेंद्र नारायण यादव ने कहा शिक्षा का प्रसार स्वस्त मानव समाज के लिए अनिवार्य है। उच्च शिक्षा किसी भी व्यक्ति को पूर्णता देती है। विश्वविद्यालय जंतु विभाग के अध्यक्ष डा. अरुण कुमार ने कहा पौधा लगाना एक तरह से लोक कल्याण का काम है। प्राचार्य विभा कुमारी ने कहा मानवों की तरह पेड़-पौधों का भी जीवन होता है। समय-समय पर पानी देना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राचार्य डा. सुरेश कुमार भूषण, प्राचार्य संतोष कुमार, प्राचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान, डा. रूबी कुमारी, गांधी कुमार मिस्त्री, अंशुमाला, सुभाष कुमार, पंकज कुमार, अभिनाश कुमार, रत्नाकुमारी, उमेश कुमार, विजय कुमार चौरसिया, मुन्नी कुमारी, मनीषा कुमारी, कृतिका रंजन व श्वेता आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी