बाढ़ ने लील ली सड़क, आवागमन में हो रही परेशानी

मधेपुरा। प्रखंड क्षेत्र में इस साल आई बाढ़ ने काफी तबाही मचाई है। पानी तो घट गया है लेकि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 05:45 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 05:45 PM (IST)
बाढ़ ने लील ली सड़क, आवागमन में हो रही परेशानी
बाढ़ ने लील ली सड़क, आवागमन में हो रही परेशानी

मधेपुरा। प्रखंड क्षेत्र में इस साल आई बाढ़ ने काफी तबाही मचाई है। पानी तो घट गया है, लेकिन तबाही का मंजर दिख रहा है। सबसे बड़ी समस्या आवागमन को लेकर है। करीब आधा दर्जन सड़कों पर बाढ़ का साया है। सड़क टूटने से लोगों को नाव के सहारे अब भी प्रखंड मुख्यालय आना पड़ता है, लेकिन जैसे-जैसे पानी कम हो रहा है नाव का परिचालन भी बंद होता जा रहा है। ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

कई टूटी सड़कों पर अब भी पानी बह रहा है। लोगों का कहना है कि इलाके में हर साल बाढ़ तबाही मचाती है, लेकिन इसका स्थाई समाधान नहीं हो पाता है। इस कारण हर तरह की परेशानी होती है, जबकि स्थाई का आश्वासन जनप्रतिनिधि व अधिकारी देते रहे हैं, लेकिन इनके वायदे पूरे नहीं हुए। क्षेत्र की गंगगापुर पंचायत अंतर्गत चौबटीया से हरजोरा घाट ग्रामीण कार्य विभाग की सड़क, मारवाड़ी बासा पुल की दोनों तरफ की सड़क, आलमनगर से सोनामुखी रोड, पौरा टोला से भरसो टोला होते हुए थाना रोड, आलमनग से बजराहा फुलौत विश्व बैंक सड़क, रतवारा से सूखाड़घाट जाने वाली सड़क, गौछीडीह से मुरौत जाने वाली सड़क बाढ़ के पानी में डूब गई थी। सभी सड़क की स्थिति खराब है। सड़क जगह-जगह टूट चुकी है। कई जगहों पर पुल-पुलिया की स्थिति बिगड़ी हुई है। गांव की सड़क संपर्क भंग हो गया है। सड़क का कटिग होने से पानी भरा हुआ है।

इस संबंध में बीडीओ मिन्हाज अहमद का कहना है कि आरडब्ल्यूडी विभाग से सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी