जिले की 30 पंचायतों के किसानों को मिलेगा फसल क्षति का अनुदान

मधेपुरा। बाढ़ से प्रभावित हुए किसानों को फसल क्षति का मुआवजा दिया जाएगा। इसको लेकर कृषि वि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 06:55 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 06:55 PM (IST)
जिले की 30 पंचायतों के किसानों को मिलेगा फसल क्षति का अनुदान
जिले की 30 पंचायतों के किसानों को मिलेगा फसल क्षति का अनुदान

मधेपुरा। बाढ़ से प्रभावित हुए किसानों को फसल क्षति का मुआवजा दिया जाएगा। इसको लेकर कृषि विभाग की ओर से सर्वेक्षण कर राज्य मुख्यालय को रिपोर्ट भेज दी गई है। राज्य मुख्यालय को भेजी गई रिपोर्ट में तीन प्रखंड को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र माना गया है। प्रभावित इलाकों में किसानों के धान की फसल पूरी तरह प्रभावित हो चुकी है। ऐसे में यहां के किसानों के बीच फसल क्षति का अनुदान दिया जाएगा। राज्य मुख्यालय को भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही अनुदान वितरण की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

14 पंचायत में करीब 5627 हेक्टेयर में धान की फसल हुई नष्ट जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में तीन प्रखंड के 30 पंचायत को सर्वाधिक प्रभावित माना गया है। कृषि विभाग ने सर्वेक्षण कर यहां के किसानों को अनुदान देने की अनुशंसा राज्य मुख्यालय से की है। कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आलमनगर के 14 पंचायत में करीब 5627 हेक्टेयर में धान की फसल नष्ट हुई है। वहीं चौसा प्रखंड के 13 पंचायत में 5078 हेक्टेयर में धान व सब्जी की खेती प्रभावित हो गई है। इसके अलावे पुरैनी के तीन पंचायत में 832 हेक्टेयर में धान की खेती प्रभावित हो चुकी है। इन तीन प्रखंड के प्रभावित पंचायत के किसानों अनुदान की राशि कृषि विभाग की ओर से दिया जाएगा। अनुदान के लिए कृषि विभाग ने की प्रक्रिया शुरू बाढ़ से प्रभावित हुए तीन प्रखंड के 30 पंचायत के 11 हजार 537 हेक्टेयर में फसल प्रभावित हो चुकी है। प्रभावित इलाकों में किसानों के बीच कृषि विभाग की ओर से 15 करोड़ रुपये का अनुदान वितरित किया जाएगा। इसको लेकर कृषि विभाग की ओर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 75 हजार हेक्टेयर में धान की खेती का है लक्ष्य जिले में इस बार धान की खेती को लेकर 75 हजार हेक्टेयर में खेती करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। बाढ़ की वजह से तीन प्रखंड में फसल प्रभावित होने के बावजूद 73 हजार 861 हेक्टेयर में धान की खेती की गई है।

कोट बाढ़ के कारण जिले के तीन प्रखंडों की 30 पंचायतों में 11 हजार 537 हेक्टेयर में धान की खेती प्रभावित हुई है। प्रभावित इलाकों में किसानों के बीच 15 करोड़ रुपये का अनुदान वितरण किया जाएगा। इसकी रिपोर्ट राज्य मुख्यालय को भेजी गई है। राजन बालन, जिला कृषि पदाधिकारी,

मधेपुरा

chat bot
आपका साथी