अंतिम संस्कार के लिए करनी पड़ रही मशक्कत

मधेपुरा। ऐसे समय में अंतिम संस्कार करने के लिए भी लोगों को मशक्कत करनी पड़ रही है। समाजस

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 06:32 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 07:40 PM (IST)
अंतिम संस्कार के लिए करनी पड़ रही मशक्कत
अंतिम संस्कार के लिए करनी पड़ रही मशक्कत

मधेपुरा। ऐसे समय में अंतिम संस्कार करने के लिए भी लोगों को मशक्कत करनी पड़ रही है। समाजसेवी अजय यादव के इस कार्य की हर ओर सराहना हो रही है। उन्होंने अपनी निजी भूमि कोरोना संक्रमित मृत व्यक्ति के अंतिम संस्कार के लिए दिया है। शनिवार को सहरसा व बेगूसराय के दो कोरोना संक्रमित मृतकों के अंतिम संस्कार इनकी निजी जमीन पर किया गया।

शनिवार को प्रथमेश कुमार सिंह विराटपुर चंडिस्थान निवासी का का दाह संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके 10 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार सिंह के द्वारा दिया गया। दूसरा मृतक गौरी शंकर पोद्दार बखरी सलोना जिला बेगूसराय का अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि मृतक के भतीजा रूपेश कुमार द्वारा दिया गया। इस दाह संस्कार में अजय यादव श्रृंगी ऋषि सेवा मिशन के सागर यादव, विश्वजीत कुमार का अहम योगदान रहा। दाह संस्कार के लिए सभी संसाधन मुफ्त में उपलब्ध कराया गया। श्रृंगी ऋषि सेवा मिशन ने उसके लिए हेल्पलाइन जारी किया है। मिशन के संस्थापक भास्कर कुमार निखिल 9608987933, रक्तप्रबंधक सागर यादव 9155475069 भूमि दाता अजय यादव 7631542748 पर कॉल कर सकते हैं। अजय यादव ने जानकारी दी की गरीब या लावारिस के लिए जलावन भी मुफ्त में व्यवस्था कराया जाएगा। मृतक के दामाद संजय कुमार सिंह ने बताया कि समाचार पत्र के माध्यम से जानकारी मिली की यहां पर कोरोना संक्रमण से मरने वालों के लिए दाह संस्कार का व्यवस्था है संपर्क नंबर भी बात करने पर दाहसंस्कार की अनुमति मिली। नि:शुल्क लकड़ी भी उपलब्ध कराया गया।

chat bot
आपका साथी