दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ जागरूकता अभियान चला रही है शिखा

मधेपुरा। कोरोना काल में दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ सिंहेश्वर की शिखा लोगों के बीच मास्क व सैनिट

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 06:44 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 06:44 PM (IST)
दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ जागरूकता अभियान चला रही है शिखा
दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ जागरूकता अभियान चला रही है शिखा

मधेपुरा। कोरोना काल में दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ सिंहेश्वर की शिखा लोगों के बीच मास्क व सैनिटाइजर वितरण कर जागरूकता अभियान चला रही है। साथ ही टीका लगाने के लिए लोगों को प्रेरित भी कर रही है। इससे पहले कोरोना के संक्रमण काल में देश में जब तालाबंदी थी। उस समय भी सिंहेश्वर की शिखा गरीब बेबस व लाचार लोगों की मदद कर रही थी। सामाजिक व शिक्षा के क्षेत्र में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए दिन रात लोगों की मदद कर रही थी। ऐसे समय मे जब लोग घरों से निकलने में डर रहे थे। उस दौर में लोगों को मदद पहुंचाने और उनको कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए शिखा लोगों की मदद कर रही है। अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने और एक सच्चे नागरिक का फर्ज निभाने सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में लोगों के बीच मास्क व सैनिटाइजर का वितरण कर रही थी। अब कोरोना का संक्रमण फिर एक बार बढ़ गया है तो लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक कर रही है। वे कहती है की इस समय लोगों को मदद की सबसे ज्यादा दरकार है। हमलोगों को एक सच्चे नागरिक की तरह जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाएं। कोरोना का कारगर हथियार मास्क और शारीरिक दूरी है। गांव के लोगों को इसके प्रति जागरूक करना भी हमारा कर्तव्य है। लोग असमंजस में है कि टीका लगाने से परेशानी होगी। यह बीमारी एक दूसरे से फैलने वाली है। इस संकट की घड़ी में एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। वन ऑवर एक प्रयास संस्था की कोसी प्रमंडलिय प्रभारी शिखा कुमारी सामाजिक के साथ शिक्षा के क्षेत्र में आगे है। वे पीजी कर आगे की पढ़ाई कर रही है।

कोरोना महामारी के दौरान वन ऑवर एक प्रयास, जिला इकाई के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर, शहीद दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर एवं महिला दिवस के अवसर कोसी प्रमंडल का प्रथम महिला रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसके अलावा शिखा मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा सहित कई जिलों में जरुरतमंद मरीजों जैसे बच्चों, गर्भवती महिलाओं, सड़क दुर्घटना में जख्मी मरीजों के लिए पूरी तत्परता से रक्त उपलब्ध कराती है। इससे कोसी प्रमंडल के सैकड़ों मरीजों को नया जीवन मिल सका है।

chat bot
आपका साथी