कोरोना गाइडलाइन के बीच मुस्लिम अकीदतमंद रख रहे हैं रोजा

मधेपुरा। मंगलवार को चांद के दीदार के साथ बुधवार से मुस्लिम अकीदतमंदो का माह-ए-रमजान शुरू

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 06:48 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 06:48 PM (IST)
कोरोना गाइडलाइन के बीच मुस्लिम अकीदतमंद रख रहे हैं रोजा
कोरोना गाइडलाइन के बीच मुस्लिम अकीदतमंद रख रहे हैं रोजा

मधेपुरा। मंगलवार को चांद के दीदार के साथ बुधवार से मुस्लिम अकीदतमंदो का माह-ए-रमजान शुरू हो गया। बुधवार को रमजान का पहला रोजा रखा गया। कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए रोजेदार सामूहिक तरावीह व इफ्तार से परहेज करते हुए घरों में ही तरावीह पढ़ते व इफ्तार करते देखे जा रहे हैं। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए सेहरी, तरावीह व घरों में इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है। अंजुमन इत्तेहादे मिल्लत के संयोजक अमानुल्लाह खान ने बताया कि माह ए रमजान की शुरूआत होते ही सभी रोजेदार काफी पवित्रता के साथ जहां रोजा रख रहे हैं। वहीं स्थानीय बाजार में चना, खजूर, किशमिश, अंगूर,सेव, खीरा, तारबूज, सेवई, दूध, मिठाई सहित अन्य वस्तुओं की मांग काफी बढ़ गई है।

रमजान में गुनाहों से मिलती है माफी

मुख्यालय स्थित जामा मस्जिद के इमाम मु. रईश ने कहा कि रमजान पाक महीना है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान साल का नौवां महीना है। इस महीने में इस्लाम धर्मावलंबी रोजा रखते हैं। अल्लाह तआला ने रोजे को फर्ज करार दिया है। पवित्र कुरान पाक की तिलावत करते हैं। रोजेदारों को पांच दफा नमाज अदा करनी चाहिए। रमजान में जहां रहमतों की बारिश होती है। वहीं अल्लाह तआला गुनाहों से माफी देते है। इस पाक महीने में आपसी भाईचारे के रिश्ते, सौहार्द और भी मजबूत होते हैं। क्या कहते हैं रोजेदार औराय पंचायत के मुखिया बीबी सफीदन, सरपंच प्रतिनिधि मु. सत्तार उर्फ पप्पू, पूर्व पंसस बीबी सलीमा, जाप प्रखंड अध्यक्ष मु.सहादत, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मु.जैनुल आबदीन, मु.गुड्डू, मु.इसराफिल, मु.अफरोज, मु.इजहार, मु.शहंशाह आदि ने बताया कि रोजा रखने में मन को बडा सकून मिलता हैं। साथ ही मन को शांति का अनुभव होता हैं। रमजान में घर के सभी सदस्य रोजा रखते हैं। घरों में स्वच्छता का ख्याल रखते हुए संध्याकाल में पूरी तन्मयता के साथ इफ्तार की तैयारी करते हैं।

chat bot
आपका साथी