मृतक के स्वजनों को मिला आपदा राहत राशि का चेक

मधेपुरा। नयानगर पंचायत में विगत वर्ष हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई थी। उनक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 11:55 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 11:55 PM (IST)
मृतक के स्वजनों को मिला आपदा राहत राशि का चेक
मृतक के स्वजनों को मिला आपदा राहत राशि का चेक

मधेपुरा। नयानगर पंचायत में विगत वर्ष हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई थी। उनके स्वजनों को को चार-चार लाख रुपये आपदा मद से अनुग्रह राशि का चेक दिया गया। अंचलाधिकारी विजय कुमार राय ने बताया कि उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के नयानगर तिवारीबासा निवासी मु.सानिद का 24 वर्षीय पुत्र मु. कबर, पीपड़ा करौती निवासी कारी कामत का 18 वर्षीय पुत्र अजय कुमार की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई थी। जख्मी नंदन कुमार का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदाकिशुनगंज में किया गया था। मृतकों के आश्रित को आर्थिक सहायता के तौर पर चेक के माध्यम अनुदानित अनुग्रह राशि प्रदान की गई है। मौके पर मुखिया अब्दुल अहद, भाजपा नेता छोटेलाल पोद्दार व अन्य मौजूद थे। राजद मीडिया प्रभारी के निधन पर शोक मधेपुरा। राजद के वरिष्ठ नेता व राजद प्रखंड मीडिया प्रभारी देवशरण साह (52) के निधन पर विभिन्न पार्टी के नेताओं कार्यकर्ता सहित स्थानीय लोगों ने शोक जताया है। राजद के विधानसभा उम्मीदवार सह राजद के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव ई. नवीन कुमार निषाद ने बताया कि देवशरण बाबू अपने जीवन काल में हमेशा पार्टी हित में आगे रहते थे। उनके द्वारा हमेशा पार्टी को मजबूती मिली है। देवशरण साह 2001 के पंचायत चुनाव में वार्ड सदस्य पद से जीतने पर उन्हें निर्विरोध उप मुखिया बनाया गया था। देवशरण साह आलमनगर उत्तरी पंचायत के आलमनगर बाजार वार्ड 12 का रहने वाला बताया गया। उनके निधन पर विभिन्न दलों के नेता जनप्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी संवेदना व्यक्त किया है। शोक संवदेना व्यक्त करने वालों में आलमनगर दक्षिणी पंचायत के मुखिया सह भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सुबोध ऋषिदेव, मुखिया प्रतिनिधि अनिल सिंह, उप प्रमुख धर्मेंद्र कुमार मंडल, राजद कार्यकारी अध्यक्ष सोनू कुमार सिंह, पूर्व जिप सदस्या निर्जला सिंह, पूर्व मुखिया सह पूर्व राजद प्रखंड अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार सिंह, राजेश्वर राय, विनोद अग्रवाल, रमन कुमार सिंह, कमलेश्वरी साह, राणा संग्राम सिंह, कामेश्वर पासवान, शिवेश मंडल, अनुरंजन कुमार सिंह उर्फ गोल्डन सिंह, रंघीर सिंह शामिल थे।

chat bot
आपका साथी