शस्त्र अनुज्ञप्ति का हुआ सत्यापन

मधेपुरा। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को गम्हरिया थाना परिसर में प्रखंड विकास पदा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 11:37 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 05:13 AM (IST)
शस्त्र अनुज्ञप्ति का हुआ सत्यापन
शस्त्र अनुज्ञप्ति का हुआ सत्यापन

मधेपुरा। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को गम्हरिया थाना परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति गामी व थानाध्यक्ष मनोज कुमार बच्चन के द्वारा संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र के शस्त्र लाइसेंस धारकों का शस्त्र का सत्यापन किया गया। इस अवसर पर कुल दस शस्त्र का सत्यापन किया गया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार बच्चन ने बताया कि शस्त्र अनुज्ञप्ति लाइसेंस का सत्यापन नहीं करने वाले अनुज्ञप्ति धारक का अनुज्ञप्ति रद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में निष्पक्ष व निर्भीक मतदान कराने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है। असमाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी