श्रृंगी ऋषि सेवा मिशन ने पांच लोगों को उपलब्ध कराया रक्त
मधेपुरा। श्रृंगी ऋषि सेवा मिशन ने एक बार फिर पांच लोगों को खून उपलब्ध करा कर जिदगी दी। स
मधेपुरा। श्रृंगी ऋषि सेवा मिशन ने एक बार फिर पांच लोगों को खून उपलब्ध करा कर जिदगी दी।
सोशल मीडिया के माध्यम से अपने काम को अंजाम दे रहे मिशन के प्रबंधक सागर कुमार को जब जानकारी मिली कि सदर प्रखंड के तुनयही के बब्ली सिंह, सदर प्रखंड के साहुगढ़ निवासी अनोखा देवी, मनीषा कुमारी व मुरलीगंज प्रखंड के सुखनी देवी को खून की आवश्यकता है। इसके बाद मिशन के माध्यम से सोशल साइट पर इसे रखा। सभी महिला डिलीवरी पेसेंट थी। यद्यपि मिशन के जानकारी से पूर्व इनके परिवार के सदस्यों ने ब्लड के लिए काफी प्रयास किया था। व्यवस्थापक अनुज सिंह व संस्थापक सदस्य सत्यम सिंह के सहयोग से उन सभी महिलाओं को ब्लड उपलब्ध करा दिया गया। मिशन के संस्थापक निखिल कुमार ने बताया कि कोरोना काल में अपने कामों से मानवता की मिसाल बन कर सामने आए सिंहेश्वर प्रखंड के शिक्षक सुमन कुमार सौरभ, सदर प्रखंड के हसनपुर बराही निवासी अमित कुमार, साहुगढ़ के घनश्याम यादव, मधेपुरा के आकाश कुमार व मुरलीगंज आदर्श राज को मिशन की ओर से धन्यवाद दिया। साथ ही युवाओं से बढ़ चढ़कर ब्लड डोनेट करने का आह्वान भी किया।