आमजन तक पहुंचे सरकारी योजना का लाभ, कार्यकर्ता करें प्रयास : जदयू

मधेपुरा। जदयू सवर्ण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राणा रामकृष्ण ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रखंड की इटहरी पंचायत स्थित उजाला फ्यूल सेंटर परिसर में समारोह का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 11:57 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 11:57 PM (IST)
आमजन तक पहुंचे सरकारी योजना का लाभ, कार्यकर्ता करें प्रयास : जदयू
आमजन तक पहुंचे सरकारी योजना का लाभ, कार्यकर्ता करें प्रयास : जदयू

मधेपुरा। जदयू सवर्ण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राणा रामकृष्ण ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रखंड की इटहरी पंचायत स्थित उजाला फ्यूल सेंटर परिसर में समारोह का आयोजन किया गया।

मौके पर जिले के सभी प्रखंड अध्यक्षों, जिला उपाध्यक्ष, जिला महासचिव, सचिवों की उपस्थिति रही। समारोह की अध्यक्षता राणा राम कृष्ण ने की। संचालन जदयू नेता संजय कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान सवर्ण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राणा राम कृष्ण ने 13 प्रखंड अध्यक्ष, सात जिला उपाध्यक्ष, पांच जिला महासचिव, पांच जिला सचिव मनोनीत किया है। प्रखंड अध्यक्ष के लिए आलमनगर से शिवम कुमार सिंह, उदाकिशुनगंज से धीरेंद्र कुमार सिंह, मधेपुरा से नवनीत सिंह, सिंहेश्वर से प्रभास मल्लिक, मुरलीगंज से नवीन कुमार सिंह, चौसा से सदानंद सिंह, बिहारीगंज से कुंदन कुमार सिंह, ग्वालपाड़ा से पुष्पेंद्र कुमार मिश्रा, गम्हरिया से पंपल कुमार सिंह, कुमारखंड से रंजीत कुमार सिंह, घैलाढ़ से मणिभूषण सिंह, शंकरपुर से वरुण कुमार सिंह व पुरैनी से रोशन रंजन सिंह मनोनीत किया गया है। जबकि सवर्ण प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष के लिए आलमनगर से प्रभु नारायण सिंह, चंदेश्वरी प्रसाद सिंह, अरुण कुमार सिंह, चंद्रशेखर ठाकुर, विनोद कुमार कुंवर, मुरलीगंज से शशिशेखर सिंह बिहारीगंज से देवेंद्र कुमार सिंह मनोनीत किए गए हैं। वहीं जिला सचिव के लिए आलमनगर से सुनील कुमार सिंह, सुशील कुमार सिंह, उदाकिशुनगंज से पारस कुमार व रविद्र कुमार सिंह, मुरलीगंज से रतन सिंह मनोनीत हुए हैं। इसके अलावा जिला महासचिव के लिए आलमनगर से प्रद्युम्न प्रसाद सिंह, मनीष कुमार सिंह, चंदन चौधरी व शिवेंद्र कुमार सिंह, मधेपुरा से राजीव कुमार रंजन को मनोनीत किया गया है। सभी नव मनोनीत प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महासचिव, सचिव व उपाध्यक्ष को मनोनीत किए गए। इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए जदयू जिलाध्यक्ष गुड्डी देवी ने कहा कि आप लोग जदयू को और मजबूत करने का काम करेंगे। जदयू जात की नहीं जमात की पार्टी है। वहीं जदयू सर्वण प्रकोष्ठ के लोकसभा प्रभारी सह पूर्व प्रखंड प्रमुख बिहारीगंज राकेश सिंह ने कहा कि मधेपुरा सर्वण प्रकोष्ठ पुरे प्रदेश में बेहतर कार्य करेगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रखंड अध्यक्ष सभी अपने-अपने क्षेत्रों में बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ को जनता तक पहुंचाएं। वहीं इस दौरान अमरेंद्र सिंह चंद्रवंशी, कुंदन किशोर सिंह, राजेश्वर राय, चंदेश्वरी सिंह, दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नरेश पासवान, प्रदेश सचिव रूपेश कुमार गुलटेन, मधेपुरा के मुख्य प्रवक्ता डा.नीरज कुमार, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद यादव, सर्वण प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष बेचो सिंह, जदयू श्रमिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, मणि मंडल, प्रभु नारायण सिंह सहित कई नेताओं ने पार्टी के विस्तार को लेकर चर्चा की।

chat bot
आपका साथी