किसके सिर बंधेगा जीत का सेहरा, फैसला आज

संवाद सूत्र उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को संपन्न हुए पंचाय

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 06:29 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 06:29 PM (IST)
किसके सिर बंधेगा जीत का सेहरा, फैसला आज
किसके सिर बंधेगा जीत का सेहरा, फैसला आज

संवाद सूत्र, उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) : उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को संपन्न हुए पंचायत चुनाव की मतगणना बुधवार को होगी। मतगणना जिला मुख्यालय के टीपी कालेज में होगी।

बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी प्रभात केसरी ने बताया कि मतगणना कार्य की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रत्याशी अथवा उनके अभिकर्ता को ससमय पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। प्रखंड क्षेत्र की सभी 12 पंचायत के गणना कार्य के लिए 56 टेबल बनाए गए हैं। मतगणना कर्मी को भी जरूरी निर्देश दिए गए हैं। मतगणना के बाद पता चल जाएगा कि जनता ने किसी जीत का सेहरा पहनाया है। क्या निवर्तमान जनप्रतिनिधि अपनी कुर्सी बरकरार रख पाएंगे या नए प्रत्याशी को कामयाबी मिलेगी। इस बात की चर्चा मंगलवार को दिन भ होती रही। वहीं प्रत्याशी जीत हार के गुणा भाग में जुटे रहे। आज खुलेगा लोकतंत्र का पिटारा प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को मतदान संपन्न होने के साथ प्रत्याशियों के ईवीएम और मतपेटी में कैद भाग्य का पिटारा खलेगा। सबकी निगाह होने वाले मतगणना कार्य पर टिकी हुई है। क्षेत्र में विभिन्न पदों के लिए 1663 प्रत्याशी चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं। क्षेत्र के मुखिया पद के 12 सीट के लिए 59 पुरुष व 43 महिला सहित 102, सरपंच पद के 12 सीट के लिए 46 पुरुष व 47 महिला सहित 93, पंचायत समिति सदस्य पद के 17 सीट के लिए 58 पुरुष व 55 महिला सहित 113, वार्ड सदस्य पद के 164 सीट के लिए 443 पुरुष व 490 महिला सहित 993, पंच सदस्य के 164 सीट के लिए 116 पुरुष व 269 महिला सहित 385, जिला परिषद के दो सीट के लिए 30 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। बंद किस्मत मतपेटी व ईवीएम से आज बाहर निकलेगा।

chat bot
आपका साथी