मुरहो में मुखिया पद देस छोड़ सभी परिणाम हुए घोषित

मधेपुरा। सदर प्रखंड क्षेत्र की 17 पंचायतों में जिला परिषद मुखिया सरंपच पंसस वार्ड सदस्य व पंच

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 06:42 PM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 06:42 PM (IST)
मुरहो में मुखिया पद देस छोड़ सभी परिणाम हुए घोषित
मुरहो में मुखिया पद देस छोड़ सभी परिणाम हुए घोषित

मधेपुरा। सदर प्रखंड क्षेत्र की 17 पंचायतों में जिला परिषद, मुखिया, सरंपच, पंसस, वार्ड सदस्य व पंच के लिए हुए चुनाव के परिणाम की घोषणा कर दी गई। दो दिनों से चल रहा मतगणना कार्य रविवार को संपन्न हुआ। मुरहो पंचायत के मुखिया पद को छोड़ सभी पंचायतों में विजयी पंचायत प्रतिनिधियों के नामों को घोषित कर दिया गया। मुखिया पद के विजयी प्रत्याशी बराही हसनपुर पंचायत से गुंजन कुमारी। साहुगढ़ वन से नंदनी राम। साहूगढ़ दो से मुकेश कुमार। मधुवन पंचायत से पवन कुमार। मिठाई पंचायत से नवीन कुमार। बालम गढि़या पंचायत से रंजीत गुप्ता। खोपैती तुनियाही पंचायत से पिकी देवी। सुखासन चकला पंचायत से प्रवीण कुमार उर्फ बौआ। तुलसीबारी राजपुर मलिया पंचायत से बीबी सायरा। मानिकपुर पंचायत से अदिति रानी। मदनपुर पंचायत से रेखा देवी। सकरपुरा बेतौना पंचायत से कंचन देवी। महेशुआ पंचायत से अलिषा कुमारी। धुरगांव से दिनेश शर्मा। भदौल बुधमा से पुनम कुमारी,भेलवा से परमेश्वरी यादव मुखिया पद पर निर्वाचित हुए।

मुरहो पंचायत का नहीं जारी हो सका परिणाम सदर प्रखंड क्षेत्र के 17 पंचायत में से 16 पंचायतों में विजयी हुए मुखिया के नाम की घोषणा शुक्रवार की रात कर दी गई। लेकिन प्रखंड क्षेत्र के मुरहो पंचायत के मुखिया पद के विजयी प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं हो सकी। प्रखंड निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पंचायत के बूथ संख्या 212 पर हुए मतदान का आंकड़ा ईवीएम में नहीं दिख रहा था। इस वजह से सोमवार को यहां फिर से मतदान कराए जाने के बाद मुखिया पद के प्रत्याशी के नाम की घोषणा की जाएगी। सदर प्रखंड क्षेत्र से विजयी पंचायत समिति सदस्य खोपैती तुनियाही से रंजीत कुमार, तुलसीबाड़ी राजपुर मलिया से ऊषा कुमारी, तुलसीबाड़ी राजपुर, मलिया से मु. जफीर, धुरगांव से कंचन कुमारी, बराही से कंचन कुमारी, बालम गढि़या से बबिता देवी, भदौल बुधमा से जरीना, भेलवा से पुनम कुमारी, मठाही से रंजु देवी, मदनपुर से पूनम देवी, मधुबन से रेखा देवी, मुरहो सेसंजू देवी, महेशुआ से पवन रेखा देवी, महेशुआ से मु. मुमजात, माणिकपुर से रेणु कुमारी, सकरपुरा बेतौना से सुशांत कुमार, सकरपुरा बेतौना से रंजन कुमार सिंह, सुखासन से रेखा देवी, साहुगढ़ वन से पप्पू कुमार, साहुगढ़ वन रूबी देवी, साहुगढ़ दो से रेखा देवी पंचायत समिति सदस्य के रूप में निर्वाचित हुई है।

chat bot
आपका साथी