दूसरे चरण का चुनावी शोर थमा, कल होगा मतदान

मधेपुरा। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार का शोर सोमवार की शाम थम गया। बुधवार को वा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 06:20 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 06:20 PM (IST)
दूसरे चरण का चुनावी शोर थमा, कल होगा मतदान
दूसरे चरण का चुनावी शोर थमा, कल होगा मतदान

मधेपुरा। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार का शोर सोमवार की शाम थम गया। बुधवार को वोटिंग होगी। द्वितीय चरण में 29 सितंबर को सदर प्रखंड की 17 पंचायतों में जिला परिषद, मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य व पंच के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सदर प्रखंड की 17 पंचायत में सभी 518 पदों के लिए चुनाव होना है। इसमें से वार्ड सदस्य के तीन पद व पंच के 65 पद निर्विरोध निर्वाचन हो चुके हैं। अब 450 पद पर चुनाव होना है।

242 मतदान केंद्र बनाए गए हैं

पंचायत चुनाव को लेकर सदर प्रखंड की 17 पंचायतों में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई थी। सोमवार की शाम चुनावी शोर थम गया। सदर प्रखंड की 17 पंचायत में 242 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमे 230 मूल मतदान केंद्र के अलावा 12 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 131740 मतदाता डालेंगे वोट सदर प्रखंड के 17 पंचायत में विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ रहे 1957 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 131740 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जानकारी के अनुसार सदर प्रखंड की विभिन्न पंचायत में पुरुष मतदाताओं की संख्या 68 हजार 187 है। वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 63 हजार 543 है। अन्य मतदाताओं की संख्या दस है। मालूम हो कि सदर प्रखंड के जिप सदस्य पद के लिए क्षेत्र संख्या पांच से 10 प्रत्याशी, क्षेत्र संख्या छह से 15 प्रत्याशी, मुखिया पद के लिए 146, सरपंच के लिए 102, पंचायत समिति पद के लिए 153,वार्ड सदस्य पद के लिए 1070 और पंच पद के लिए 461 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपना भाग्य अजमा रहें हैं।

द्वितीय चरण का चुनाव एक नजर में -सदर प्रखंड के 17 पंचायत में होगा चुनाव -1957 प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में

-450 पदों के लिए होना है चुनाव -65 पंच व तीन वार्ड सदस्य के पद पर हुए निर्विरोध निर्वाचित

1,064 मतदान कर्मी संपन्न कराएंगे चुनाव -141 गश्ती दल की टीम रहेगी तैनात

chat bot
आपका साथी