आलमनगर में 93,902 मतदाता कर करेंगे मताधिकार का प्रयोग

मधेपुरा। आलमनगर प्रखंड क्षेत्र में आखरी चरण 12 दिसबंर को पंचायत चुनाव होना है। चुनाव को

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 06:17 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 06:17 PM (IST)
आलमनगर में 93,902 मतदाता कर करेंगे मताधिकार का प्रयोग
आलमनगर में 93,902 मतदाता कर करेंगे मताधिकार का प्रयोग

मधेपुरा। आलमनगर प्रखंड क्षेत्र में आखरी चरण 12 दिसबंर को पंचायत चुनाव होना है। चुनाव को लेकर प्रशासनिक कवायद जारी है। इस बार प्रखंड क्षेत्र की 11 पंचायतों में ही चुनाव होगा। वजह कि तीन पंचायत आलमनगर उत्तरी, दक्षणी व पूर्वी पंचायत नगर पंचायत में शामिल हो गया है। बचे 11 पंचायत के प्रतिनिधियों के लिए चुनाव होगा। प्रखंड क्षेत्र में 93 हजार 902 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। चुनाव को लेकर 153 मतदान केंद्र बनाए गए है। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव को लेकर प्रशासनिक प्रक्रिया जारी है। लोगों को चुनाव आयोग के निर्देश से अवगत कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में 44 हजार 931 महिला व 48 हजार 971 पुरूष मतदाता हैं।

आंकड़ा एक नजर में मतदान केंद्र : 153 सहायक मतदान केंद्र : 08 कुल पंचायत : 11 कुल वोटर : 93,902 महिला वोटर : 44,931 पुरूष वोटर : 48,971 किन्नर वोटर : 05

इन पदों के लिए होना है चुनाव पद पदो की संख्या मुखिया : 11 सरपंच : 11 पंचायत समिति सदस्य : 15 जिला परिषद सदस्य : 02 वार्ड सदस्य : 153 वार्ड पंच सदस्य : 153

तिथि वार प्रक्रिया - नामाकंन की तिथि : 18 से 24 नवंबर तक - स्कूटनी : 25 से 27 नवंबर तक - नाम वापसी : 28 से 29 नवंबर तक - प्रतीक चिन्ह आवंटित : 29 नवंबर

मतदान की तिथि : 12 दिसबंर मतगणना : 15 दिसबंर

पंचायत वार वोटरों की संख्या पंचायत : महिला : पुरुष किशनपुर रतवारा : 5075 : 5676 खापुर : 4600 : 5108 गंगापुर : 5213 : 5830 ईटहरी : 3223 : 3539 कुंजौरी : 4424 : 4878 नरथुआ भागीपुर : 2565 : 2788 बिषपट्टी : 4696 : 5047 बसनबाडा : 3557 : 3948 खुरहान : 3297 : 3452 बडगांव : 3736 : 4065 सिंहार : 4545 : 4640

chat bot
आपका साथी