आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल जारी

जागरण संवाददाता,मधेपुरा : बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले विभिन्न मांग

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Dec 2018 01:24 AM (IST) Updated:Tue, 18 Dec 2018 01:24 AM (IST)
आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल जारी
आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल जारी

जागरण संवाददाता,मधेपुरा : बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले विभिन्न मांगों के समर्थन में पिछले 17 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे आशा कार्यकर्ताओं ने संघर्ष समिति जिला शाखा के आह्वान पर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन की रूपरेखा तैयार किया है।

आंदोलन के कड़ी में 18 दिसंबर को सदर अस्पताल सहित सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में इमरजेंसी सेवा को छोड़ अन्य कार्य को प्रभावित किया जाएगा। 21 दिसंबर को मांगों के समर्थन में सड़क जाम किया जाएगा। 27 दिसंबर को एक घंटा रेल चक्का जाम किया जाएगा। चिकित्सा संघ के जिला मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव एवं अध्यक्ष नरेश कुमार ने जिले के तमाम हड़ताली आशा कार्यकर्ता से आह्वान किया कि उक्त निर्धारित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का काम करेंगे।

chat bot
आपका साथी