बताए पुलिस प्रशासन, कब रुकेगा हत्या का सिलसिला

मधेपुरा। जिले में लगातार हो रही हत्या से आमलोगों में डर का माहौल है। जनप्रतिनिधियों ने पुि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 11:42 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 11:42 PM (IST)
बताए पुलिस प्रशासन, कब रुकेगा हत्या का सिलसिला
बताए पुलिस प्रशासन, कब रुकेगा हत्या का सिलसिला

मधेपुरा। जिले में लगातार हो रही हत्या से आमलोगों में डर का माहौल है। जनप्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन को आड़े हाथों लिया है।

जनप्रतिनिधियों का कहना है कि पुलिस प्रशासन की लापरवाही से अपराध बढ़ रहा है। पुलिस व बदमाशों के गठजोड़ से हत्याएं हो रही हैं। लूटपाट की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। पुलिस के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। शराब तस्करों के हाथ की पुलिस कठपुतली बनती जा रही है।

दोषी पुलिस पदाधिकारियों पर हो कार्रवाई : प्रो.चंद्रशेखर पूर्व मंत्री सह विधायक प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि सूबे में अपराध काफी बढ़ गया है। मधेपुरा में तो पुलिस की लापरवाही से बदमाश खुलेआम हत्याएं कर रहे हैं। गम्हरिया में छह किलोमीटर के दायरे में अंशु यादव ने घूम-घूमकर हत्या की। पुलिस सोती रही। ऐसे में अपराध पर कैसे लगाम लगेगा। वरीय पुलिस पदाधिकारी व शराब तस्करों के गठजोड़ के कारण अपराध में बढ़ोतरी हो रही है। पुलिस पर कार्रवाई जरूरी है। पुलिस अधिकारियों की शिकायत ऊपर तक की जाएगी। कैसे क्षेत्र में हत्या व लूट हो रही है। अपराधियों को खुला छूट दे दी है। गम्हरिया में एक माह पहले बदमाशों ने जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव की बदमाशों ने हत्या कर दी। वहीं, सिंहेश्वर जदयू प्रखंड अध्यक्ष के भाई को 14 सितंबर को गोली मार दी। बदमाश पुलिस को खुली चुनौती दे रहा है।

हर ओर है डर व खौफ का माहौल : ई. प्रभाष राजद के प्रदेश महासचिव ई. प्रभाष कुमार ने कहा कि जिले में लगातार हो रही हत्याएं से लोग सकते में हैं। पुलिस की निष्क्रियता से हर ओर डर का माहौल है। गम्हरिया में बदमाशों ने मौत का तांडव किया है, लेकिन पुलिस लापरवाह बनी हुई है। पांच दिनों बाद भी मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस के पोल खोलने के लिए काफी है। जल्द ही अपराध पर लगाम नहीं लगा तो आंदोलन किया जाएगा। आम लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ गुस्सा है।

अपराध रोकने में पुलिस विफल : अमित पूर्व विधायक अमित भारती ने कहा कि अपराध रोकने में पुलिस विफल साबित हो रही है। जिले में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है, लेकिन पुलिस प्रशासन लापरवाह बनी हुई है। लोगों की जान जा रही है, लेकिन पुलिस सिर्फ वाहन जांच कर चलान काटने में व्यस्त है। अपराधियों को खुली छूट दे दी गई है। गम्हरिया में लगातार हो रही हत्या पुलिस की स्थिति बताने के लिए काफी है। आम लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश बढ़ रहा है।

chat bot
आपका साथी