कोरोना से जिदगी हारने वाले परिवारों का सर्व धर्म प्रार्थना सभा से बढ़ेगा हौसला

मधेपुरा। कोरोना महामारी ने कितने घरों का चिराग बुझा दिया। इस संकट की घड़ी में दैनिक जागरण की सर्व धर्म प्रार्थना की पहल से इस संक्रमण से दुनिया छोड़ चुके परिवारों को हौसला मिलेगा। इसके साथ ही कोरोनाकाल में जान गंवा चुके लोगों की आत्मा को शांति मिलेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 11:48 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 11:48 PM (IST)
कोरोना से जिदगी हारने वाले परिवारों का सर्व धर्म प्रार्थना सभा से बढ़ेगा हौसला
कोरोना से जिदगी हारने वाले परिवारों का सर्व धर्म प्रार्थना सभा से बढ़ेगा हौसला

कोरोना से जिदगी हारने वाले परिवारों का सर्व धर्म प्रार्थना सभा से बढ़ेगा हौसला

मधेपुरा। कोरोना महामारी ने कितने घरों का चिराग बुझा दिया। इस संकट की घड़ी में दैनिक जागरण की सर्व धर्म प्रार्थना की पहल से इस संक्रमण से दुनिया छोड़ चुके परिवारों को हौसला मिलेगा। इसके साथ ही कोरोनाकाल में जान गंवा चुके लोगों की आत्मा को शांति मिलेगी। वहीं, कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने की कामना की जाएगी। इसमें पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजिक लोगों व आम जनमानस का प्रखंड क्षेत्र के लोगों का दैनिक जागरण के सर्व धर्म प्रार्थना सभा के लिए समर्थन मिलने लगा है। इस प्रार्थना सभा को सफल बनाने के लिए बीपीएस कॉलेज बभनगामा के प्राचार्य अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को कन्या मध्य विद्यालय बभनगामा परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज के सभी वर्गो के लोगों को प्रार्थना सभा में निर्धारित समय पर शामिल होने की अपील की गई। बताया गया कि कोरोना महामारी से दुनिया छोड़कर चले गए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने और कोरोना से जूझ रहे पीड़ितों के स्वास्थ्य कामना के लिए 14 जून को 11 बजे दिन में सर्व धर्म प्रार्थना सभा में शामिल होकर दो मिनट का मौन धारण करें।

कोट समाज व मानवता की भलाई के लिए दैनिक जागरण का सर्व धर्म प्रार्थना सभा काफी सराहनीय है। इस कोरोना काल में कोरोना योद्धाओं ने मानवता का परिचय दिया है। इसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं। इस अभियान में आशा है कि प्रखंड के लोग बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे। -नागेश कुमार मेहता, अंचल पदाधिकारी, बिहारीगंज

कोरोना वायरस ने मानव समाज को काफी दर्द दिया है। इसे दूर करना बड़ी चुनौती बनी हुई है। कोरोना से मृत हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए सर्वधर्म प्रार्थना सभा दैनिक जागरण की बेहतर पहल है। इस प्रार्थना सभा में 14 जून को 11 बजे दिन में शामिल होंगे। समाज के लोगों को शामिल कराने का प्रयास करेंगे। -अखिलेश कुमार, प्रभारी प्राचार्य, भोला पासवान शास्त्री कॉलेज, बभनगामा

कोरोना के कारण कितने लोग असमय काल के गाल में समा गए। वैसे परिवार के लोग आज भी अपने आपको दु:खी महसूस कर रहे हैं। मृत आत्मा की शांति के लिए दैनिक जागरण ने सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन कर उनके प्रियजनों को हिम्मत बढ़ाने का कार्य कर रहा है। इस मानवतावादी कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लेंगे। -चंद्रनाथ साहा, भाजपा मंडल अध्यक्ष, बिहारीगंज

कोरोना संक्रमण के कारण मृत हुए लोगों के अंतिम संस्कार में अपने लोग भी शामिल नहीं हो पाते थे। इसका टीस आज भी स्वजनों को है। दैनिक जागरण का सर्व धर्म प्रार्थना सभा मानवतावादी अभियान है। इस अभियान में सभी जाति-धर्म के लोग को शामिल होकर शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण करना चाहिए। मनोज कुमार सिंह, बीएचएम, पीएचसी, बिहारीगंज

chat bot
आपका साथी