अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत

संवाद सूत्र पुरैनी (मधेपुरा) उदाकिशुनगंज से भटगामा जाने वाले एसएच 58 पर बघरा के समीप ए

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 06:57 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 06:57 PM (IST)
अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत
अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत

संवाद सूत्र, पुरैनी (मधेपुरा) : उदाकिशुनगंज से भटगामा जाने वाले एसएच 58 पर बघरा के समीप एक स्कार्पियो वाहन की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

महिला की मौत के पश्चात आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे सहित मुख्य सड़क पर हो रहे लगातार घटनाओं को लेकर जगह-जगह ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर घंटों तक सड़क को जाम कर दिया, जिससे उक्त पथ से गुजरने वाले वाहनों का दोनों ओर से कतार लग गई। बाद में स्थानीय प्रशासन के काफी मशक्कत के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज कर लगे जाम को हटाया गया।

घटना के बाबत मिली जानकारी अनुसार बघरा निवासी स्वर्गीय महेंद्र यादव की 65 वर्षीय पत्नी जानकी देवी मुख्य सड़क के रास्ते अपने खेत की ओर जा रही थी। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात स्कार्पियो वाहन की चपेट में आ गई। स्कार्पियो ने उसे लगभग 25 मीटर तक मुख्य सड़क पर घसीटते हुए निकल गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में इसकी जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने उक्त महिला की क्षत-विक्षत शव को देखकर काफी आक्रोशित हो गए और उसके मुआवजे सहित लगातार हो रहे सड़क दुर्घटना को लेकर उक्त पथ पर जगह-जगह ब्रेकर की मांग को लेकर सड़क को जाम कर दिया। जिससे घंटों तक आवाजाही ठप हो गई। बाद में घटना की सूचना पाकर पहुंचे अंचलाधिकारी किशुन दयाल राय,थानाध्यक्ष दीपक चंद्र दास, एएसआई प्रभाकर प्रसाद राय एवं केडी यादव ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। तत्पश्चात घटना के बाबत कागजी प्रक्रिया पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेजा उसके बाद जाम को हटाकर आवागमन बहाल किया गया।

chat bot
आपका साथी